एक Click में पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें
Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ीं 28 मई की बड़ी खबरें, जिन पर पूरे देश की नजर रही.
UP News: चुनावी ड्यूटी पर बलिया आए मिजोरम के जवानों ने तेजपत्ता समझ मटन में डाल दिया धतूरा, 11 की बिगड़ी तबीयत
पीड़ित जवान मिजोरम आर्मी पुलिस के हैं, जिनकी लोकसभा चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक स्कूल में ड्यूटी लगी थी.
“कुशीनगर आते-आते धुआं फेंकने लगा डबल इंजन”, अखिलेश यादव ने बताया- 4 जून के बाद क्या-क्या बदलने वाला है
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव हमारा आपका तो है ही, ये भविष्य की पीढ़ी का चुनाव है और ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है. ये संविधान हमारी संजीवनी है. रोटी-कपड़ा और मकान, सबसे पहले बचाना है संविधान.
“रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग आपकी आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करेंगे”, सीएम योगी बोले- दिल्ली के सिंहासन पर वही बैठेगा जो…
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर और वाराणसी में संकटमोचन मंदिर पर हमला सपा की सरकार में हुआ था. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद में आतंकी विस्फोट कांग्रेस की सरकार में हुए.
Lok Sabha Election 2024: कौन बनेगा PM? 4 जून को सुबह 6 बजे से सबसे तेज चुनाव नतीजे देखिए सिर्फ ‘भारत एक्सप्रेस’ पर
लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे. इस दिन भारत एक्सप्रेस समाचार चैनल, वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे तेज और सटीक चुनावी नतीजों तथा खबरों का पल-पल का अपडेट लिया जा सकता है.
दुमका से भ्रष्टाचारियों को पीएम मोदी की चेतावनी, 4 जून के बाद तेज होगी कार्रवाई, कांग्रेस-जेएमएम पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री
इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि इनका फार्मूला है कि घोर सांप्रदायिक राजनीति करो, तुष्टीकरण करो, अलगाववादियों को संरक्षण दो.
2019 में रुद्र गुफा… अब विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान, आखिरी चरण की वोटिंग से पहले कन्याकुमारी जाएंगे पीएम मोदी
PM Modi Will Visit Kanyakumari: प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को पंजाब के होशियारपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे.
अब मगरमच्छ (भ्रष्ट) पकड़े जाने लगे हैं तो हमसे पूछा जा रहा है कि मगरमच्छों को क्यों पकड़ते हो: इंटरव्यू में बोले PM Modi
समाचार एजेंसी IANS को दिए एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे देश में इतना पोटेंशियल है, मेरे देश को जानिए और समझिए और इस बार हमने G20 का उपयोग विश्व के अंदर भारत की पहचान बनाने के लिए किया.
चुनाव के बीच सपा को पूर्वांचल में बड़ा झटका, अमित शाह से मुलाकात के बाद नारद राय ने किया ये ऐलान, अखिलेश यादव पर लगाए बड़े आरोप
Lok Sabha Elections-2024: नारद राय ने कहा अब अपनी पूरी ताकत बीजेपी के लिए लगाएंगे और बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेंगे.
लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में बदल जाएंगे मुख्यमंत्री…चर्चा के बीच सीएम योगी ने दिया ये जवाब
Lok Sabha Elections 2024: सीएम योगी ने दावा किया है कि इस बार यूपी में भारतीय जनता पार्टी सभी 80 सीटें जीतेगी.




