Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी पर फर्जी मतदान करने का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट में दावा किया गया कि भाजपा सांसद और उत्तर पूर्व दिल्ली के उम्मीदवार मनोज तिवारी फर्जी मतदान में लिप्त थे. उन्होंने मतदान के दौरान बूथ के दरवाजे बंद करने के पीछे का कारण पूछा है.

Digvijay

कांग्रेस नेता दिग्विवजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया है. दिग्विजय ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया कि भाजपा सांसद और उत्तर-पूर्व दिल्ली के उम्मीदवार तिवारी फर्जी मतदान में लिप्त थे. उन्होंने मतदान के दौरान बूथ के दरवाजे बंद करने के पीछे का कारण भी पूछा है.

क्या चुनाव आयोग संज्ञान लेगा

उन्होंने कहा, ‘यह वीडियो उत्तर पूर्वी दिल्ली का है, जहां मतदान के दौरान मनोज तिवारी पुलिस सुरक्षा में अपनी टीम के साथ पोलिंग बूथ के अंदर हैं. जाहिर है कि वे फर्जी मतदान कर रहे हैं. जब भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है, मुख्य द्वार बंद कर दिए गए हैं. क्या चुनाव आयोग इस पर गौर करेगा और इस बूथ के चुनाव आयोग पर्यवेक्षक और पीठासीन अधिकारी से रिपोर्ट मांगेगा. मतदान के दौरान पोलिंग बूथ के दरवाजे बंद करने का क्या कारण था?’

वीडियो की चुनाव आयोग द्वारा स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है. गौरतलब है कि भाजपा के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं. मनोज तिवारी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 53.90 प्रतिशत वोट हासिल किए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital