Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चुनाव

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर (खलीलाबाद) जिले में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह विपक्ष ‘घमंडी’ गठबंधन बनाकर आगे बढ़ गया है. आज मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि अगर आपको बहुमत मिलता है तो आपका प्रधानमंत्री कौन होगा?

एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो 1 जुलाई से गरीब महिलाओं के खाते में ‘खटाखट’ पैसे आएंगे. मेनका गांधी ने इसी बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

Lok Sabha Election 2024: सुप्रीम कोर्ट से लोकसभा के प्रत्येक चरण के मतदान के समापन के 48 घंटे में वेबसाइट पर मतदान केंद्र-वार आंकड़े अपलोड करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था. 

इस संबंध में कथावाचक की ओर से विठलेश सेवा समिति ने आरोपों का जवाब दिया है और कहा है कि उन्होंने सिर्फ सनातन के लिए मतदान करने की बात कही थी.

दिल्ली में रैली के दौरान पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों को निशाने पर लिया. मोदी बोले कि ये लोग कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है. ओबीसी का आरक्षण भी दूसरों को दे दिया.

पीएम मोदी ने आज दिल्ली में जनसभा करते हुए कांग्रेस पर करारा हमला बोला. पीएम मोदी सवाल उठाते हुए बोले कि आपकी ऐसी कौन-सी मजबूरी है जो आपने दलितों का, आदिवासियों का पिछड़ों का अधिकार छीन लिया. आरक्षण छीन लिया और मुस्लिमों को दे दिया.

कांग्रेस पार्टी और उसके सिपहसालार राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस खुलकर और बड़े स्तर पर सांप्रदायिक सियासत करने लगी है, कई बार लाख झूठ बोलते हुए भी शहजादे की जुबान पर सच्चाई तो आ ही जाती है.

पीएम मोदी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के शुरुआती 5 चरणों में ही देश ने 'तीसरी बार मोदी सरकार' पक्की कर दी है. पूरा विपक्षी गठबंधन ऐसी निराशा के गर्त में डूबा है कि उनको याद नहीं रहता कि दो दिन पहले क्या बोले थे और आज क्या बोल रहे हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए अग्निवीर योजना को लेकर कहा कि यह मोदी सरकार की योजना है, सेना की योजना नहीं है. सेना इसे नहीं चाहती है.

PM मोदी उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी कैंपेन के तहत आज श्रावस्ती पहुंचे. उनकी झलक पाने के लिए वहां अपार जनसैलाब उमड़ आया. उत्साहित युवाओं के मन को टटोलते हुए पीएम ने उनके हित में फैसले लेने का वादा किया.


Pension Mission Shakti Digital

Latest