Bharat Express DD Free Dish

चुनाव

उत्तर प्रदेश में भाजपा के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा आगे बढ़ते हुए बिजनौर पहुंच गई. रोड शो के दौरान उनके समर्थन में लोग बड़ी संख्या में उमड़े. उन्होंने गांधी परिवार के बाबर की कब्र पर सजदे को मुद्दा बनाया, आमजन को इंडिया गठबंधन से आगाह किया.

आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया कि यह प्रमुख विपक्षी पार्टी ‘हिंदू विरोधी’ है और यह जानती है कि मजहब आधारित आरक्षण असंवैधानिक है..फिर भी मुस्लिमों को पूरा आरक्षण देने पर तुली हुई है.

उत्तर प्रदेश गाजीपुर में आयोजित एक चुनावी सभा में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सपा और कांग्रेस के परिवारवाद पर भी हमलावर दिखे. उन्होंने कहा कि सपा में पूरे परिवार में ही टिकट बंट गया है.

याचिका में आचार संहिता का उल्लंघन कर नफरत फैलाने वाले भाषण देने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सहित कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने को लेकर चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की गई है.

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ी 10 मई की 10 बड़ी खबरें, जिन पर पूरे देश की नजर रही.

उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट पर करीब 20 लाख 66 हजार मतदाता हैं. यहां लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे.

उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर कन्हैया कुमार ने अपना पर्चा भर दिया है. भाजपा ने यहां से अपने मौजूदा सांसद मनोज तिवारी पर भरोसा जताते हुए दोबारा उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है.

महाराष्ट्र के अमरावती सीट से भाजपा सांसद और प्रत्याशी नवनीत राणा ने हाल ही में ओवैसी बंधुओं पर भी विवादित बयान दिया है.

भोजपुरी के 'पावर स्टार' पवन सिंह ने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश का विकास और विरासत दोनों तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है.