लखनऊ से लेकर मुंबई तक घर…भोजपुरी गायक पवन सिंह के पास है इतने करोड़ रुपये की संपत्ति
भोजपुरी के 'पावर स्टार' पवन सिंह ने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है.
Uttar Pradesh: बीजेपी प्रत्याशी पारसनाथ के नामांकन में शामिल हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, बोले- मैं केदारनाथ धाम से सीधे गाजीपुर आया हूं
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश का विकास और विरासत दोनों तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है.
“जीते जी भी और मरने के बाद भी जमीन में नहीं गाड़ पाएंगे” संजय राउत के बयान पर PM Modi का करारा पलटवार
महाराष्ट्र के नंदूरबार में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये नकली शिवसेना वाले मुझे जिंदा गाड़ने की बात कर रहे हैं. एक तरफ कांग्रेस है, जो कहती है - मोदी तेरी कब्र खुदेगी, दूसरी तरफ ये नकली शिवसेना मुझे जिंदा गाड़ने की बात करती है.
‘जिन लोगों ने शब्दों की मर्यादा तोड़ी…’, जदयू नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग करे उसके खिलाफ कार्रवाई
राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा चिराग पासवान पर दिए गए बयान पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि वह ऐसी भाषा के पक्ष में नहीं हैं.
मणिशंकर अय्यर का फिर जागा पाकिस्तान प्रेम, दिया ऐसा बयान कि सियासी हंगामा होना तय, पढ़ें पूरी खबर
Mani Shankar Aiyar on Pakistan: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि अगर हम उनकी (पाकिस्तान) इज्जत करेंगे तो वे शांत बने रहेंगे. सरकार ये क्यों कहती है कि हम पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे?
UP News: सिर पर जूते रखकर अखिलेश यादव के लिए वोट मांगते दिखे पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप, जमकर वायरल हो रहा Video
पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप अपनी जाति की दुहाई देते हुए अखिलेश यादव के समर्थन में वोट करने की अपील करते हैं. इस दौरान उन्होंने खुद कसम खाई और वहां पर मौजूद लोगों को भी शपथ दिलाई.
“जिनकी दो पत्नियां हैं, उन्हें दो लाख रुपये मिलेंगे”, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयान पर छिड़ा सियासी घमासान, जानें क्या है पूरा मामला
कांग्रेस ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर वह महालक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक गरीब महिला को एक-एक लाख रुपये सालाना देगी. भाजपा ने कांग्रेस नेता के इस बयान पर हमला बोलते हुए निर्वाचन आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
Punjab: दादा की कार में बैठकर नामांकन दाखिल करने जाएगा यह उम्मीदवार, बम धमाके में जान जाने से पहले तक इसे चलाते थे पूर्व CM बेअंत सिंह
तीन बार से कांग्रेस के सांसद रहे रवनीत बिट्टू ने इस साल मार्च में भाजपा का दामन थाम लिया था. अब वह बतौर भाजपा उम्मीदवार अपने दादा की कार से अमृतसर से नामांकन भरने जाएंगे.
‘योगी-राज में सुशासन की डोर थामे यूपी में आया 40 लाख करोड़ का निवेश’, डॉ. राजेश्वर सिंह बोले— कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ के घोटाले किए, मोदी सरकार में देश का आर्थिक अभ्युदय हुआ
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने आज कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. उन्होंने फोर सीजन बैंक्वेट-शांतिनगर सरोजनीनगर में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में संबोधन दिया.
‘अब हम एक नई योजना ला रहे हैं- पहली नौकरी पक्की’, राहुल गांधी बोले— सारे बेरोज़गार युवाओं को काम मिलेगा, 1 लाख रुपये उनके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे
राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी दूर करने का दावा करते हुए कहा कि हम हिंदुस्तान के सारे बेरोज़गार युवाओं को उनका अधिकार देने जा रहे हैं. अपनी योजना से एक साल में 1 लाख रुपये उनके खाते में देंगे.







