Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“केरल में जनता के पैसों की खुलेआम लूट हो रही है”, पढ़िए पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

केरल के पलक्कड़ में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये लोग भ्रष्टाचार के नए-नए मॉडल लेकर आते हैं. जनता का हर एक रुपया लूटना चाहते हैं.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने आज केरल के पलक्कड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने सरकार की विकास योजनाओं के बारे में बताया. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा “केरल में जनता के पैसों की खुलेआम लूट हो रही है. ये लोग भ्रष्टाचार के नए-नए मॉडल लेकर आते हैं.जनता का हर एक रुपया लूटना चाहते हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप सबका ये जनसमर्थन और प्रेम देख कर मैं विश्वास से कह सकता हूं केरल का ये नया वर्ष, एक नया आरंभ लेकर आया है. ये नववर्ष केरल के विकास का वर्ष होगा, ये नववर्ष नई राजनीति के आरंभ का वर्ष होगा. अब केरल संसद में अपनी मजबूत आवाज भेजेगा.

देश के विकास का संकल्प पत्र है

“कल नववर्ष विशु के पावन अवसर पर ही भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है. भाजपा का संकल्प पत्र देश के विकास का संकल्प पत्र है. भाजपा के संकल्प पत्र में मोदी की गारंटी होती है. आयुष्मान योजना के तहत केरल के 70 लाख से अधिक लाभार्थियों को आर्थिक मदद मिली है. अब भाजपा ने घोषणा की है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाएगा और यही मोदी की गारंटी है.”

बुलेट ट्रेन के 3 नए कॉरिडोर बनेंगे

उन्होंने कहा कि “विकसित होते भारत की पहचान आधुनिक संरचना से भी होगी आज देश में नए एक्सप्रेस बन रहे हैं, नए एयरपोर्ट बन रहे हैं. भाजपा ने कल अपने घोषणा पत्र में घोषणा की है कि जैसे पश्चिम भारत में अहमदाबाद-मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन का काम चल रहा है. देश की पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी. इसका अनुभव देखते हुए कल हमने संकल्प पत्र में कहा है कि जैसे पश्चिम भारत में बुलेट ट्रेन का काम आगे चल रहा है, आगे चलकर उत्तर, दक्षिण और पूर्व में बुलेट ट्रेन का काम शुरू कर दिया जाएगा. NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल में, इसके लिए बहुत जल्द सर्वेक्षण का काम शुरू किया जाएगा.”

दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “केरल के लोगों ने बीते 10 सालों में देखा है कि कैसे NDA सरकार ने दुनिया भर में भारत की साख बढ़ाई है. कांग्रेस सरकार ने भारत की छवि कमजोर देश की बना दी थी. भाजपा सरकार ने भारत को एक मजबूत देश बनाया है. आज जब कोई भारतीय विदेश जाता है तो उसे सम्मान से देखा जाता है.

जो हुआ है वो तो ट्रेलर है ट्रेलर

आज का भारत युद्ध में फंसे अपने नागरिकों को रेस्क्यू करने की ताकत रखता है. आज का भारत कोरोना जैसी महामारी में दूसरे देशों की ओर नहीं देखता. हम स्वदेशी वैक्सीन बनाते हैं. अपने देश के साथ-साथ दूसरे देशों की सहायता भी करते हैं. बीते 10 सालों में जो हुआ है, आपको लगता है बहुत कुछ है, लेकिन मोदी क्या कहता है? मोदी कहता है कि 10 साल में इनता सारा काम भले हुआ, लेकिन जो हुआ है वो तो ट्रेलर है ट्रेलर.”

ये लोग भ्रष्टाचार के नए-नए मॉडल लेकर आते हैं

पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए PM ने कहा, “केरल में जनता के पैसों की खुलेआम लूट हो रही है. ये लोग भ्रष्टाचार के नए-नए मॉडल लेकर आते हैं. जनता का हर एक रुपया लूटना चाहते हैं. जिस बैंक में गरीबों और मध्यम वर्ग ने अपनी मेहनत के सैकड़ों-करोड़ों रुपये जमा किए थे, उस बैंक को CPM के लोगों ने पूरी तरह लूटकर कंगाल कर दिया. इन CPM वालों ने गरीब की बेटी की शादी को भी अनेक संकटों में डाल दिया.”

पीएम ने इस दौरान ये भी कहा कि “यहां CPM के मुख्यमंत्री तीन साल से लगातार झूठ बोल रहे हैं कि इस कॉपरेटिव स्कैम के पीड़ितों को उनका पैसा वापस मिलेगा. ये यह भी झूठ बोलते हैं कि दोषियों पर कार्रवाई होगी. ये आपका सेवक मोदी है जिसने इस केस की जांच और कार्रवाई की.

सनातन धर्म का अपमान करते हैं लोग

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष सनातन धर्म का अपमान करने से चूकता नहीं है. वे लोग इसी ताक में रहते हैं कि किस तरह से सनातन धर्म में आस्था रखने वालों की आस्था को ठेस पहुंचाया जाए.

जिनके पैसे डूबे हैं, उसे वापस दिलाएंगे

अब तक स्कैम करने वालों की करीब 90 करोड़ की संपत्ति भारत सरकार के ED ने अटैच कर ली है. मैं इस बारे में कानूनी सलाह ले रहा हूं कि कैसे जिनके पैसे डूब गए हैं, ऐसे गरीबों को उनका पैसा वापस करूं?… भाजपा सरकार पहले भी देश में 17 हजार करोड़ रुपये ऐसे स्कैम पीड़ितों को वापस दिलवा चुकी है. इसलिए मैं को-आपरेटिव स्कैम के पीड़ितों को ये भरोसा दिलाता हूं कि उनका पैसा वापस दिलाने में भाजपा और मेरी सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital