Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर की गंगा आरती, आज दाखिल करेंगे नामांकन

PM In Kashi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है. इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!

PM Modi

पीएम मोदी ने की गंगा आरती.

PM In Kashi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (14 मई) उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. आज सुबह उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की. फिर घाट से क्रूज पर सवार होकर गंगा जी में यात्रा की.

मां गंगा की आरती करने के बाद क्रूज पर सवार होकर प्रधानमंत्री नमो घाट पहुंचे थे. वहां से सड़क मार्ग से काल भैरव मंदिर के लिए रवाना हुए. पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले वह साल 2014 और साल 2019 में यहां से लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज कर चुके हैं. लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत वाराणसी में एक जून को मतदान होगा.

पीएम ने शेयर किया वीडियो

आज पीएम मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काशी से जुड़ा से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!”

पीएम मोदी इस वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “जब मैं 2014 में काशी आया था, तो मेरे मन के भाव से ऐसे ही निकल गया था कि ना मैं यहां आया हूं और न किसी ने मुझे भेजा है, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है, लेकिन बीते 10 सालों के बाद मैं भावुकता से कह सकता हूं कि मां गंगा ने मुझे गोद लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest