Bharat Express DD Free Dish

Bihar: PM मोदी के आगमन पर भावुक हुईं कर्पूरी ठाकुर की पोती, भावुक होकर कहा- सोचा नहीं था, वे हमारे गांव आएंगे

PM Modi’s visit to Karpoori Gram: पीएम मोदी बिहार पहुंचे तो कर्पूरी ठाकुर की पोती अमृता कुमारी ने कहा, “सोचा नहीं था PM कर्पूरी ग्राम आएंगे.” वे PM मोदी के आने से भावुक हुईं. परिवार ने भी गर्व जताया.

PM Modi Karpoori Thakur
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जननायक कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) के पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम पहुंचने से उनके परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है. केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की बेटी और कर्पूरी ठाकुर की पोती अमृता कुमारी ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि कोई प्रधानमंत्री कर्पूरी ग्राम आ सकते हैं. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी मेरे दादाजी की जन्मस्थली पर आए, मुझे और मेरे परिवार को यह बहुत अच्छा लगा. यह मेरी सोच से परे है.”

अमृता कुमारी ने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे बातचीत की और उनके काम व शिक्षा के बारे में पूछा. उन्होंने इसे अपने लिए गर्व की बात बताया.

प्रधानमंत्री मोदी ने आशीर्वाद दिया

रामनाथ ठाकुर की दूसरी पोती मानेस्वी चंद्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आशीर्वाद दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मानेस्वी ने डॉक्टर बनने और राजनीति में आकर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई. उन्होंने यह भी बताया कि पीएम मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सुरक्षाकर्मियों ने कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण से पहले जूते उतारे, जो उनकी जमीन से जुड़े नेता होने को दर्शाता है.

पीएम का आगमन लोगों के लिए गौरवपूर्ण

केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने पीएम मोदी के आगमन को क्षेत्र के लोगों के लिए गौरवपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सम्मान प्रकट किया और उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए जनता से आह्वान किया. रामनाथ ठाकुर ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली से चुनावी अभियान शुरू कर एनडीए गठबंधन को मजबूत किया है.

राहुल गांधी को जननायक कहे जाने पर तंज कसते हुए रामनाथ ठाकुर ने कहा कि जन-जन ने कर्पूरी ठाकुर को जननायक बनाया, जबकि राहुल गांधी को किसने जननायक बनाया? किसी के कहने से कोई जननायक नहीं बनता.

चिराग का मास्टरस्ट्रोक! उठा दिया ‘मुस्लिम CM’ का मुद्दा, RJD पर बंधुआ वोट बैंक बनाने का लगाया आरोप

Also Follow Bharat Express on Youtube



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read