Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर से दशकों बाद अलगाववाद, आतंकवाद जैसे मुद्दे चुनाव से गायब… उधमपुर की चुनावी रैली में बोले PM मोदी

PM Modi Udhampur Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के उधमपुर में थे. यहां वे भाजपा के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया.

PM Modi Udhampur Speech Update

उधमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते पीएम मोदी.

PM Modi Udhampur Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के उधमपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को बहुत जल्द राज्य का दर्जा मिलेगा. पीएम ने कहा कि प्रदेश में दशकों के बाद यह पहला मौका है जब आतंकवाद, अलगाववाद, सीमा पार से गोलीबारी जैसे मुद्दे नहीं हैं. एक समय था जब माता वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंता होती थी. आज स्थिति पूरी तरह बदल गई है.

आज जम्मू कश्मीर में विकास भी हो रहा है और विश्वास भी बढ़ रहा है. आज जम्मू कश्मीर के चप्पे-चप्पे पर एक ही गुंज सुनाई दे रही है फिर एक बार मोदी सरकार. कांग्रेस और INDI गठबंधन के लोगों को देश के बहुसंख्यक लोगों की भावनाओं की परवाह नहीं है. उन्हें लोगों की भावनाओं से खेलने में मजा आता है. एक व्यक्ति जिसे अदालत ने सजा सुनाई है और जो है जमानत पर ये ऐसे अपराधी के घर जाते हैं और सावन के महीने में मटन पकाने का आनंद लेते हैं. देश के लोगों को चिढ़ाने के लिए इसका वीडियो बनाते हैं, लेकिन इन लोगों की मंशा कुछ और हैं. कानून किसी को कुछ भी खाने से नहीं रोकता है  जब मुगलों ने यहां आक्रमण किया तो मंदिरों को ध्वस्त करने तक उन्हें संतुष्टि नहीं हुई, इसलिए वे मुगलों की तरह सावन के महीने में वीडियो दिखाकर देश की जनता को चिढ़ाना चाहते हैं.

पीएम ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि राम मंदिर बीजेपी के लिए चुनावी मुद्दा है. मैं कहना चाहता हूं कि राम मंदिर कभी चुनावी मुद्दा नहीं था, न ही यह कभी चुनावी मुद्दा बनेगा. राम मंदिर के लिए संघर्ष भाजपा के जन्म से पहले भी चल रहा था. जब विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारे मंदिरों को नष्ट कर दिया, तो भारत के लोगों ने अपने धार्मिक स्थानों को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी.

पीएम ने अपने तीसरे कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी बहुत आगे की सोचता हैं. इसलिए अब तक जो हुआ है वह तो सिर्फ ट्रेलर है. मुझे नए जम्मू-कश्मीर की नई और अद्भुत तस्वीर बनाने में जुट जाना है. वह समय दूर नहीं जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा, आप अपने सपनों को अपने विधायकों और अपने मंत्रियों के साथ साझा कर सकेंगे. पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लिए उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 370 की दीवार खड़ी की थी. आपके आशीर्वाद से मोदी ने धारा 370 की दीवार को ध्वस्त कर दिया. मैंने उस दीवार का मलबा भी जमीन में दबा दिया है. मैं भारत के किसी भी राजनीतिक दल, विशेषकर कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वे घोषणा करें कि वे अनुच्छेद 370 वापस लाएंगे. यह देश उनकी ओर देखेगा भी नहीं.

पीएम ने कहा कि कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और अन्य सभी पार्टियां जम्मू-कश्मीर को उन पुराने दिनों में वापस ले जाना चाहती हैं. किसी ने भी जम्मू-कश्मीर को उतना नुकसान नहीं पहुंचाया जितना इन परिवार संचालित पार्टियों ने पहुंचाया है. यहां राजनीतिक दल का मतलब परिवार का, परिवार द्वारा और परिवार के लिए है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital