Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एक क्लिक में पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ीं 25 अप्रैल की बड़ी खबरें, जिन पर पूरे देश की नजर रही.

Lok Sabha Election News

10 बड़ी चुनावी सुर्खियां

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा? कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 25 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें-

“चुनाव में टीचर ड्यूटी न कर पाएं, इसलिए रद्द की गईं नौकरियां”- CM ममता बनर्जी 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 25,000 से अधिक स्कूली नौकरियों को निरस्त किये जाने को पूरी तरह अन्याय करार दिया. ममता नर्जी ने आरोप लगाया कि यह नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों को मतदान ड्यूटी में तैनात करने से रोकने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश है.

कांग्रेस ओबीसी आरक्षण पर डालना चाहती है डाका- आगरा में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि 27 प्रतिशत जो ओबीसी का आरक्षण है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जाए. वह आगे बोले कि कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की है. कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने रातों रात मुस्लिम को ओबीसी बनाकर हक पर डाका डाला है. न्यायालय ने उनकी बात को ठुकरा दिया है. इसलिए कांग्रेस पिछले दरवाजे से काम करने का प्रयास कर रही है.

पीएम मोदी और राहुल गांधी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषणों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर दिया है. चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक दोनों पार्टियों से जवाब मांगा है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की थी. इसी के साथ ही जाति, धर्म, संप्रदाय और भाषा के नाम पर लोगों के बीच नफरत फैलाने और अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था.

कन्नौज सीट पर BJP सांसद सुब्रत पाठक की पत्नी भी चुनावी मैदान में

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से पर्चा भर दिया है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की पत्नी ने भी नामांकन कर दिया है. इस बार सुब्रत पाठक के साथ साथ ही उनकी पत्नी भी चुनावी मैदान में हैं. जिससे कि यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

जयंत चौधरी ने अखिलेश के इस फैसले पर ली चुटकी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कई सीटों पर बार-बार अपने प्रत्याशी बदले हैं. सबसे ज्यादा चर्चा सपा के गढ़ माने जाने वाले कन्नौज सीट को लेकर हो रही है. दरअसल अखिलेश ने पहले यहां अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को उतारा फिर खुद ही उतरने का फैसला ले लिया है. इसे लेकर कभी उनके दोस्त और सपा गठबंधन का हिस्सा रहे राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने चुटकी ली है और कहा है कि, ‘हो सकता है कल-परसों फिर से टिकट (उम्मीदवार) बदल जाए.’

योगी से मिले सपा के भीम

सपा के भीम निषाद ने अब बागी रुख अख्तियार कर लिया है. उन्होंने भाजपा सांसद रितेश पांडेय के साथ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. इसके बाद से ही माना जा रहा है कि सपा अपने फैसलों से सुल्तानपुर में एक बार फिर फंसती हुई दिखाई दे रही है.

दूसरे चरण का मतदान कल, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण के लिए कल यानी 26 अप्रैल को मतदान होगा. शुक्रवार को 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके लिए आज यानी गुरुवार को ही पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है. इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं.

उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया

उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया जिसमें कृषि ऋण माफी, नौकरियों और महाराष्ट्र की ‘लूट’ को रोकने पर जोर दिया गया है. शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने के लिए प्रचंड संसदीय बहुमत चाहती है.

सीट बंटवारे पर बातचीत के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने ध्यान नहीं रखा – कदम

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विश्वजीत कदम ने एक “साजिश” के तहत सांगली लोकसभा सीट छीनने के लिए सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) की बृहस्पतिवार को आलोचना की और कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस बारे में ध्यान नहीं दिया कि सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान क्या चल रहा था.

इसे भी पढ़ें: “कांग्रेस ने तेलंगाना को दिल्ली का ATM बना दिया है”, अमित शाह का विपक्ष पर करारा प्रहार, बोले- PM दिलाएंगे करप्शन से मुक्ति

आप ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बने ‘जेल के जवाब में हम वोट देंगे’ गीत की शुरूआत की

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव-प्रचार अभियान के तहत एक गीत ‘जेल के जवाब में हम वोट देंगे’ की शुरूआत की. पार्टी का यह गीत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्रित है. आप विधायक दिलीप पांडे द्वारा लिखित और गाये गये इस गीत की शुरुआत आप मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नेताओं ने की. इस गीत का शीर्षक ‘जेल का जवाब वोट से’ है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital