Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

स्वामी प्रसाद मौर्य को ‘INDIA’ गठबंधन से नहीं मिला कोई जवाब, अब चुनावी मैदान में अकेले ठोकी ताल, उतारे प्रत्याशी

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देशवासियों से हमने अपील भी किया कि संविधान बचाओ-भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ-भाजपा हटाओ, देश बचाओ-भाजपा हटाओ.

Swami Prasad Maurya

फोटो-सोशल मीडिया

Lok Sabha Elections-2024: सपा का साथ छोड़कर अपनी पार्टी बनाने वाले राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में दाल न गलने के बाद उन्होंने दो लोकसभा सीट पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को उतारने की घोषणा कर दी है और अब नाम तय किए जा रहे हैं. बता दें कि 22 फरवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश का साथ छोड़कर अपनी पार्टी का ऐलान किया था. साथ ही ये माना जा रहा था कि वह इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

फिलहाल स्वामी प्रसाद मौर्य खुद कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के गठन दिनांक 22 फ़रवरी से लेकर आज तक निरंतर इंडिया गठबंधन को जिताने और मजबूत बनाने का प्रयास करता चला आ रहा हूँ, इसी क्रम में देशवासियों से हमने अपील भी किया कि संविधान बचाओ-भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ-भाजपा हटाओ, देश बचाओ-भाजपा हटाओ.” उन्होंने इस पोस्ट में आगे कहा है कि इंडिया अलायन्स में सम्मिलित यूपी की दोनों बड़ी पार्टियों के नेताओं से मेरी वार्ता भी हुई एवं उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप मैंने पांच नामों की सूची भी भेजी और मैं प्रतीक्षा करता रहा कि उस पर निर्णय कर इन्ही दोनों पार्टियों की ऒर से तय किये गये नामों की घोषणा भी हो, किंतु आज-तक घोषणा नहीं हुई.

ये भी पढ़ें-मुख्तार की मौत का किसे मिलेगा फायदा? मुस्लिमों से लेकर हिंदूओं तक में रही है अंसारी परिवार की पकड़

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा है कि “अस्तु लम्बी प्रतीक्षा के बाद लोकसभा कुशीनगर की जनता की मांग को देखते हुए, कुशीनगर की जनता के सम्मान, स्वाभिमान व विकास का संकल्प लेकर, मैं कुशीनगर लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में, कुशीनगर की जनता को समर्पित कर रहा हूँ तथा देवरिया लोकसभा में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी एस.एन. चौहान होंगे, शेष नामों की घोषणा भी शीघ्र किया जायेगा.” इसके आगे मौर्य ने कहा कि अब देखना यह है कि इंडिया गठबंधन में सम्मिलित दल मुझे इंडिया गठबंधन का हिस्सा मानते है या भीम आर्मी प्रमुख, चंद्रशेखर आजाद एवं अपना दल (कमेरावादी), पल्लवी पटेल की तरह गठबंधन का हिस्सा न होने का प्रमाण पत्र देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital