Kerala Congress government formation: केरल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद कांग्रेस ने सरकार गठन की दिशा में कदम बढ़ा दिया है. पार्टी ने अपने दो वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और मुकुल वासनिक को पर्यवेक्षक बनाया है. इनका काम नवनिर्वाचित विधायकों से बातचीत कर यह जानना होगा कि वे किसे विधायक दल का नेता बनाना चाहते हैं.
विधायक दल की बैठक
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही कांग्रेस विधायक दल की बैठक तय होगी, दोनों नेता तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे और विधायकों से राय लेंगे. कांग्रेस में परंपरा रही है कि विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर आलाकमान को नेता चुनने का अधिकार दिया जाता है. इसी प्रक्रिया के तहत केरल का नया मुख्यमंत्री तय होगा.
वेणुगोपाल ने क्या कहा?
कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री चयन को लेकर पार्टी की एक स्थापित प्रक्रिया है और जल्द ही फैसला लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि केरल की जनता ने कांग्रेस और यूडीएफ गठबंधन पर भरोसा जताया है और यह जीत राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रमाण है.
सीटों का समीकरण
इस बार केरल विधानसभा की 140 सीटों में से कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. वहीं माकपा नीत एलडीएफ को केवल 35 सीटों पर संतोष करना पड़ा. इस नतीजे ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है और कांग्रेस को लंबे समय बाद सत्ता में वापसी का मौका मिला है.
ये भी पढ़ें-प्रचंड जीत के बाद आखिर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने क्यों दिया इस्तीफा, जानिए क्या कहता है संविधान?
केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस की जीत ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी अब नई सरकार बनाने की तैयारी में है और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ा रही है. राहुल और प्रियंका गांधी के संदेशों ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में नया खुशी से भर दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





