Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या इस हॉलीवुड फिल्म की कॉपी है आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’? ट्रेलर देख फैंस जमकर कर रहे ट्रोल

Aamir Khan: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज के साथ ही ट्रोल हो गया है. जहां कई लोग इस फिल्म पर कहानी चुराने का आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं कई ने तो इसके बायकॉट की ही मांग कर दी है. चलिए जानते हैंं क्या है असल मामला.

Aamir Khan

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की मचअवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म में आमिर दिव्यांग खिलाड़ियों की बास्केटबॉल टीम के कोच के रूप में दिखाई दे रहे हैं. वहीं फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. जिसकी वजह है कि इसे हॉलीवुड फिल्म की हूबहू कॉपी कहा जा रहा है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ये कौन सी फिल्म है जिसकी वजह से आमिर खान की इस फिल्म पर सवाल खड़े हो गए हैं.

इस हॉलीवुड फिल्म की कॉपी है सितारे जमीन पर? (Aamir Khan)

आमिर खान का ट्रेलर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फिल्म के ऊपर सवाल भी उठने लगे. लोगों का कहना है कि एक्टर की ये फिल्म स्पैनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की हूबहू कॉपी है. इस फिल्म को साल 2023 में रिलीज किया गया था. फिल्म के एक्टर वुडी हैरेलसन थे. अब सितारे जमीन पर ट्रेलर आने के बाद लोग दोनों फिल्मों के सीनों का भी कम्पेरिजन करने लगे और हर सीन को सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे.

क्या है फिल्म की कहानी? (Aamir Khan)

चैंपियन्स की कहानी एक माइनर लीग बास्केटबॉल कोच की कहानी थी जिसे कोर्ट कुछ दिव्यांग बच्चों को बास्केटबॉल सिखाने का आदेश देता है. आमिर खान की फिल्म के ट्रेलर में भी यही दिखाया गया है. बात करें सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग की तो ज्यादातर यूजर्स ने बिना यह जांचे कि असल में पूरा मामला क्या है फिल्म को ट्रोल करना शुरू कर दिया है और आमिर खान की फिल्म को बायकॉट किए जाने तक की मांग कर दी है. बता दें कि आमिर खान की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: CANNES FILM FESTIVAL: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सिनेमा टैरिफ के विरोध के साथ शुरू हुआ 78वां कान फिल्म फेस्टिवल

सोशल मीडिया पर आमिर खान की हुई ट्रोलिंग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने आमिर खान को ट्रोल करते हुए हॉलीवुड फिल्म चैंपियन का वीडियो शेयर कर लिखा कि सितारे जमीन पर का ट्रेलर खराब था और हर सीन ओरिजनल फिल्म चैम्पियंस ट्रेलर की नकल लग रहा था. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं सितारे जमीन पर के अच्छे प्रदर्शन की कामना कर रहा हूं. इसका कारण यह है कि बड़े अभिनेताओं को अच्छे कंटेंट वाले छोटे प्रोजेक्ट पर काम करना सामान्य बात है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

कॉमेडी, स्ट्रगल और इमोशंस के डोज के साथ ये फिल्म टीमवर्क, स्पोर्ट्सैमन स्प्रिट, खुद की कमियों से लड़ना और हर मुश्किल फेज को हंसते हुए जीने की कोशिश को दिखाती है. फिल्म 20 जून को रिलीज होगी.  इसे आर. एस. प्रसन्ना ने इसे डायरेक्ट किया है. फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी बनी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital