मनोरंजन

Blue Tick के लिए हाथ-पैर जोड़ रहे सेलेब्स पर Sonu Sood ने कसा तंज! ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

Sonu Sood on Blue Tick: ट्विटर इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. ट्विटर ने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा समेत कई दिग्गजों के अकाउंट समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है. हालांकि अब अमिताभ बच्चन को ब्लू टिक वापस मिल गया है. ट्विटर की इस हरकत को लेकर तमाम सितारों ने ट्वीट कर ब्लू टिक वापस करने की मांग की. अब अभिनेता सोनू सूद ने ब्लू टिक को लेकर एक ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

सोनू सूद ने ट्विटर पर क्या लिखा?

सोनू सूद ने आज सुबह ट्वीट कर लिखा, भाई को कौन समझाए, ब्लू टिक खरीदना नहीं पड़ता, कमाना पड़ता है. लोग सोनू सूद के इस ट्वीट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोनू सूद ने अपने ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में हाथ-पैर जोड़ रहे सेलेब्स पर तंज कसा.

अमिताभ बच्चन ने मजेदार ट्वीट किए

दरअसल, कल सुबह कई बॉलीवुड सेलेब्स के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया. ब्लू टिक खोने वालों में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल थे. इसके बाद उन्होंने मजाक में ट्विटर पर लिखा, ‘अरे ट्विटर भाई! क्या तुम सुन रहे हो? अब हमने पैसे भी भर दिए. तो नीला कमल जो हमारे नाम के आगे है, तो वापस रख दो भाई. ताकि लोगों को पता चले कि हम वही हैं. अमिताभ बच्चन. हम इस बार हाथ जोड़कर रख रहे हैं गोडवा जोड़ी पड़ी का.

ये भी पढ़ें- “मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पाप उजागर किए हैं, इसलिए बुलावा आया”, CBI के समन पर सत्यपाल मलिक ने दिया जवाब, कांग्रेस बोली- मीडिया अब भी चुप रहेगा

कई सेलेब्रिटीज के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक गायब

अमिताभ बच्चन के अलावा, ब्लू टिक खोने वाली अन्य बॉलीवुड हस्तियों में शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा जोनास, रणवीर सिंह, अजय देवगन, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा शामिल हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

28 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

43 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

47 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

52 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago