Bharat Express DD Free Dish

“Salman Khan के साथ जो काम करेगा वो मरेगा…” Kapil Sharma के कैफे पर हमले के बाद लॉरेंस गैंग ने दी धमकी

Kapil Sharma का कनाडा में मौजूद रेस्टोरेंट लगातार निशाने पर है. दूसरी बार हुई गोलीबारी के बाद सामने आया कि सलमान खान को शो में बुलाने के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी है जान से मारने की धमकी.

kapil sharma-salman khan

कॉमेडियन Kapil Sharma इन दिनों मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. उनके कनाडा स्थित रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर दूसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई है. ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है.

वजह सुनकर कई लोग हैरान हैं. दरअसल, कपिल का सलमान खान से करीबी रिश्ता रखना और उन्हें अपने शो में बुलाना इस गैंग को पसंद नहीं आया.

Salman Khan को बुलाने पर भड़का गैंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें साफ कहा गया है कि कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के पहले एपिसोड में सलमान खान को गेस्ट के तौर पर बुलाया था. यही बात बिश्नोई गैंग को नागवार गुजरी और बदले के तौर पर कैफे पर गोलियां चलाई गईं.

ऑडियो में हैरी बॉक्सर न केवल कपिल बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को खुली धमकी देता सुनाई दे रहा है. उसने कहा, “जो भी सलमान के साथ काम करेगा, वो मरेगा… अब सीधा गोली चलेगी छाती पर.” उसने दावा किया कि अगली बार किसी को चेतावनी नहीं दी जाएगी, सीधे हमला किया जाएगा, ताकि मुंबई का माहौल डर और दहशत में डूब जाए.

गैंगस्टर ने आगे कहा कि चाहे कलाकार छोटा हो या बड़ा, डायरेक्टर हो या प्रोड्यूसर, अगर किसी ने सलमान खान के साथ काम किया, तो उसे जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा. उसने साफ कहा, “हम किसी भी हद तक जाएंगे, चाहे जो करना पड़े, मार देंगे.”

ये भी पढ़ें- Udaipur Files Release: कन्हैयालाल को कट्टरपंथियों ने कैसे मारा था — इस फिल्म में दिखाया जाएगा, सिनेमाघरों में आज रिलीज हो रही है ‘उदयपुर फाइल्स’

क्यों है दुश्मनी?

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी कोई नई नहीं है. यह विवाद काले हिरण के शिकार मामले के बाद शुरू हुआ था.

बिश्नोई कई बार सलमान पर हमला करवाने की कोशिश कर चुका है, यहां तक कि उनके घर पर भी फायरिंग हो चुकी है. लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए सलमान की सिक्योरिटी को Y+ श्रेणी में अपग्रेड किया गया है.

लॉरेंस की मांग है कि सलमान अपने समाज से इस मामले में माफी मांगे. फिलहाल, कपिल शर्मा को मिली धमकी से इंडस्ट्री में खौफ का माहौल है.

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read