मनोरंजन

Gadar 2 BO Collection Day 8: KGF 2 और ‘बाहुबली 2’ को मात देकर अब ‘पठान’ के क़रीब आई गदर 2, जानें 8वें दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का बवाल जारी है. इसी बीच बीते दिन दूसरा वीकेंड शुरू हो गया है, जिसके चलते सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल गदर 2 ने हफ्ते भर की कमाई से 284 करोड़ कमाए थे, जो कि पठान के 378 करोड़ के कलेक्शन के बाद आता है. हालांकि गदर 2 ने केजीएफ 2 के 268 करोड़ और बाहुबली 2 के 247 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो सराहनीय है. इसी बीच आठवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिससे फैंस और भी खुश हो जाएंगे.

गदर 2 ने आठवें दिन 19.5 करोड़ की कमाई की

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के मुताबिक गदर 2 ने आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 19.5 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 304.13 करोड़ हो गई है. इतना ही नहीं गदर 2 हिंदी नेट फिल्म में 300 करोड़ कमाने वाली 12वीं फिल्म है. दुनिया भर में कमाई की बात करें तो गदर 2 ने दुनिया भर में 369 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि फिल्म का बजट सिर्फ 80 करोड़ है.

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2023: राजस्थान में AAP लड़ेगी 200 सीटों पर चुनाव, जल्द जारी हो सकती है प्रत्याशियों की लिस्ट

1 हफ्ते में गदर 2 का कुल कलेक्शन

हफ्ते की कमाई की बात करें तो गदर 2 ने पहले दिन 40 करोड़, दूसरे दिन 43.08 करोड़, तीसरे दिन 51.7 करोड़, चौथे दिन 38.7 करोड़, पांचवें दिन 55.40 करोड़, छठे दिन 32 करोड़ की कमाई की. और सातवें दिन 23.28 करोड़, 284.63 करोड़, जो कि पठान के बाद दूसरे नंबर पर आता है. बता दें, गदर 2 साल 2001 में आई गदर का सीक्वल है, जिसमें एक बार फिर तारा सिंह और सकीना के किरदार में सनी देओल और अमीषा पटेल नजर आए हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago