Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Animal Box Office Collection: रणबीर की ‘एनिमल’ ने रचा इतिहास! जानें 10 वें दिन का कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के दस दिन के अंदर ही इतिहास रच दिया है

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के दस दिन के अंदर ही इतिहास रच दिया है. यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ‘एनिमल’ ने ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘दंगल’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

बॉक्स आफिस पर रणबीर का दबदबा

फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज से पहले ही चर्चा में थी. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई की. रिलीज के दस दिन बाद भी इस फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है. कई दर्शक इस फिल्म को बार-बार देख रहे हैं. इसलिए रणबीर बॉक्स ऑफिस पर हावी नजर आ रहे हैं.

‘एनिमल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. एनिमल ने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवें दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 करोड़, सातवें दिन 24.23 करोड़, आठवें दिन 22.95 करोड़, 34.74 दसवें दिन करोड़ और दसवें दिन 37 करोड़. कुल मिलाकर फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में 432.27 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 660 करोड़ का कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें- एक्स वाइफ के साथ इवेंट में पहुंचे आमिर खान, दामाद के साथ दिखी खास बॉन्डिंग, देखें वीडियो

रिलीज के 10वें दिन भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म ‘एनिमल’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी अहम भूमिका निभा रहे हैं. ‘एनिमल’ ने रिलीज के 10वें दिन भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल से पहले अर्जुन रेड्डी, कबीर सिंह दर्शकों के सामने आ चुके हैं. यह फिल्म 100 करोड़ के बजट पर बनी है. अब सभी का ध्यान इस बात पर है कि फिल्म ‘एनिमल’ कितने करोड़ का कलेक्शन करेगी. 

एनिमल और सैम बहादूर दोनों ही फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला

रणबीर कपूर की एनिमल विक्की कौशल की सैम बहादुर से क्लैश हो रही है. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन कमाई के मामले में रणबीर की एनिमल ने बाजी मार ली है. फिल्म ‘एनिमल’ हर दिन करोड़ों रुपए की कमाई कर रही है. इस फिल्म में रणबीर के साथ बॉबी देओल के काम की भी हर तरफ सराहना हो रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital