होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
भोजपुरी गाने पर किली पॉल का डांस वीडियो वायरल(फोटो)
सोशल मीडिया की दुनिया में अपने डांस और लिप-सिंक से अलग पहचान बनाने वाले किल्ली पॉल और नीमा पॉल का एक ओर वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. किली पॉल की भारत में काफी मात्रा में फैन फॉलोइंग है. किली अपनी अनोखी मस्ती भरी वीडियो के साथ फैंस का दिल जीतते रहते है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खेसारी लाल यादव के फेमस भोजपुरी गाने ‘ठीक है’ को अपने अंदाज में लिप-सिंक करते हुए अपनी बहन नीमा पॉल संग वीडियो सांझा किया है, आप भी देखें..
तंजानिया के सुपरस्टार के लिए किली पॉल, बहन नीमा पॉल के साथ अक्सर बॉलीवुड के गानों पर वीडियो बनाते रहते हैं. उसके अलावा टॉलीवुड और भोजवुड के गाने भी उनसे अछूते नहीं हैं. इस बार किली पॉल ने भोजपुरी स्टार ‘खेसारी लाल’ के जबरदस्त हिट गाने ‘ठीक है’… को अपने वीडियो के लिए चुना और 4 दिन में 2 लाख से ज्यादा लोगों की पसंद बन गए. वीडियो के लिए भोजपुरी गाने को चुनने की वजह से यूपी बिहार के लोगों ने किली पॉल को ढेरों धन्यवाद दिया. और इसे अपना सम्मान बताया.
वीडियो देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि तंजानिया के किली भोजपुरी भाषा से अनजान हैं. एक्सप्रेशन हो या फिर स्टेप्स, लिप सिंक भी कमाल की थी. उनके इस वीडियो में बखूबी साथ निभाती नजर आईं उनकी बहन नीमा पॉल. वो भी गाने के साथ होठों को कुछ इस कदर मिला रही थी कि ऐसा लग रहा था ये दोनों इस भोजपुरी गाने को खुद ही गा रहे हो. गाने के हर शब्द पर इनका अंदाज बिल्कुल जबरदस्त था. जिसकी चलते लोगों के दिलों में छा गए तंजानिया के स्टार्स.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…