Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विदेशी सिंगर पर चढ़ा भोजपुरी का रंग, ‘जिनगी संग ही बिताएंगे, गाने पर रील बनाकर जीता सबका दिल

किली पॉल ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वो भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) के जबर्दस्त हिट गाने ‘जिंदगी संग ही बिताएंगे, ठीक है.

Kili Paul:

भोजपुरी गाने पर किली पॉल का डांस वीडियो वायरल(फोटो)

सोशल मीडिया की दुनिया में अपने डांस और लिप-सिंक से अलग पहचान बनाने वाले किल्ली पॉल और नीमा पॉल का एक ओर वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. किली पॉल की भारत में काफी मात्रा में फैन फॉलोइंग है. किली अपनी अनोखी मस्ती भरी वीडियो के साथ फैंस का दिल जीतते रहते है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खेसारी लाल यादव के फेमस भोजपुरी गाने ‘ठीक है’ को अपने अंदाज में लिप-सिंक करते हुए अपनी बहन नीमा पॉल संग वीडियो सांझा किया है, आप भी देखें..

किली पॉल पर चढ़ा भोजपुरी का नशा, लोग का आया रिक्शन

तंजानिया के सुपरस्टार के लिए किली पॉल, बहन नीमा पॉल के साथ अक्सर बॉलीवुड के गानों पर वीडियो बनाते रहते हैं. उसके अलावा टॉलीवुड और भोजवुड के गाने भी उनसे अछूते नहीं हैं. इस बार किली पॉल ने भोजपुरी स्टार ‘खेसारी लाल’ के जबरदस्त हिट गाने ‘ठीक है’… को अपने वीडियो के लिए चुना और 4 दिन में 2 लाख से ज्यादा लोगों की पसंद बन गए. वीडियो के लिए भोजपुरी गाने को चुनने की वजह से यूपी बिहार के लोगों ने किली पॉल को ढेरों धन्यवाद दिया. और इसे अपना सम्मान बताया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

ये भी पढ़ें- Akhilesh Yadav: आज नोएडा आएंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं को देंगे ‘मिशन 2024’ फतह का मंत्र, राजपाल यादव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

खेसारी लाल के गाने पर किली पॉल का वीडियो

वीडियो देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि तंजानिया के किली भोजपुरी भाषा से अनजान हैं. एक्सप्रेशन हो या फिर स्टेप्स, लिप सिंक भी कमाल की थी. उनके इस वीडियो में बखूबी साथ निभाती नजर आईं उनकी बहन नीमा पॉल. वो भी गाने के साथ होठों को कुछ इस कदर मिला रही थी कि ऐसा लग रहा था ये दोनों इस भोजपुरी गाने को खुद ही गा रहे हो. गाने के हर शब्द पर इनका अंदाज बिल्कुल जबरदस्त था. जिसकी चलते लोगों के दिलों में छा गए तंजानिया के स्टार्स.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital