यूटिलिटी

Sim Card: क्या आपको मालूम है सिम का एक कोना क्यों कटा रहता है, असल वजह आप सोच भी नहीं सकते

Sim Card: आज के दौर में मोबाइल का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ गया है. बिना फोन के कोई काम आसान नहीं है. फोन आया तो समझो सिम भी साथ में आया. सिम के बिना फोन किसी काम का नहीं है. सीधे शब्दों में कहें, जब से हमने फोन देखा है, हमने सिम को भी पहचान लिया है. सिम का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है, लेकिन इससे जुड़ा सवाल शायद ही किसी के मन में होगा. क्या आपने कभी सिम्स में देखा है? अगर हां, तो आपने देखा होगा कि इसका एक कोना कटा हुआ होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है? तो आइए आज हम आपको बताते है, सिम का कोना क्यों कटा होता है.

सिम को उल्टा रख देते हैं तो उसकी चिप खराब होने का खतरा रहता

सिम का एक कोना काट दिया जाता है ताकि सिम को मोबाइल फोन में सही जगह पर रखा जा सके. सिम उल्टा है या सीधा, यह पहचानने के लिए सिम का डिजाइन कुछ इस तरह से बनाया जाता है. अगर लोग सिम को उल्टा रख देते हैं तो उसकी चिप खराब होने का खतरा रहता है. अगर सिम कार्ड पर कट का निशान नहीं होगा तो हमारे लिए इसे मोबाइल फोन में ठीक से इंस्टॉल करना मुश्किल होगा. हम मोबाइल फोन में सिम कार्ड का गलत साइड डालते हैं.  मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले सिम कार्ड की चौड़ाई 25 मिमी, लंबाई 15 मिमी और मोटाई 0.76 मिमी होती है.

ये भी पढ़ें- Land For Job Scam: ED के एक्शन के बाद तेजस्वी की नई मुसीबत, CBI ने तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया, आज CBI के सामने नहीं होंगे पेश

क्या आप सिम का फुल फॉर्म जानते हैं?

क्या आप सिम का फुल फॉर्म जानते हैं? बता दें कि सिम का फुल फॉर्म सब्सक्राइबर (एस) आइडेंटिटी (आई) मॉड्यूल (एम) होता है. यह कार्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (COS) चलाने वाला एक एकीकृत सर्किट है जो अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल सब्सक्राइबर आइडेंटिफिकेशन (IMSI) नंबर और उससे जुड़ी कुंजी को सुरक्षित रूप से संग्रहीत करता है.  इस संख्या और कुंजी का उपयोग मोबाइल टेलीफोनी उपकरण (जैसे मोबाइल फोन और कंप्यूटर) पर ग्राहकों की पहचान करने और उन्हें प्रमाणित करने के लिए किया जाता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

5 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

41 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago