Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’, तीसरे दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Selfiee Box Office Collection: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘सेल्फी’ की टिकट खिड़की पर हालत खस्ता हो गई है. फिल्म तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर हांफ रही है. फिल्म के लिए आधी लागत निकालना भी मुश्किल है.

Selfie Box Office Collection Day 3 : अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘सेल्फी’ की ओपनिंग बेहद खराब रही. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी, लेकिन शनिवार और रविवार की छुट्टियों में भी ‘सेल्फी’ को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिले. ऐसे में टिकट खिड़की पर फिल्म की हालत तीन दिन के अंदर ही खराब हो गई है. आइए यहां जानते हैं अक्षय-इमरान की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सेल्फी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितना कलैक्शन किया.

सेल्फी , रिलीज के तीसरे दिन कमाए कितने करोड़

अक्षय कुमार की 2022 में रिलीज ‘राम सेतु’, ‘रक्षा बंधन’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’ सभी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में नाकाम रहीं.  वहीं ‘सेल्फी’ अक्षय कुमार की साल 2023 की पहली रिलीज फिल्म है. मेकर्स और अक्षय कुमार को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही और 3 दिन के अंदर ही फिल्म ने हांफना शुरू कर दिया.

पहले दिन 2.55 करोड़ रुपए का बिजनेस किया

कमाई की बात करें तो ‘सेल्फी’ ने पहले दिन 2.55 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म 3.80 करोड़ की कमाई कर पाई और अब तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सेल्फी’ ने रिलीज के तीसरे दिन महज 3.90 करोड़ रुपए ही बटोरे हैं.  इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 10.25 करोड़ रुपये हो गया है.  यह शायद पहली बार है जब कोई फिल्म इतनी जल्दी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती भोजपुरी हसीनायें, उम्र जान कर हो जाएंगे हैरान , Aamrapali Dubey से Akshara Singh तक फिटनेस फ्रीक

सेल्फी ‘ मलयालम मूवी ड्राइविंग लाइसेंस’ ‘सेल्फी’ का रीमेक 

मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें पृथ्वीराज और सूरज वेंजारामूडु ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं.  वहीं राज मेहता निर्देशित ‘सेल्फी’ में अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा और डायना पेंटी ने मुख्य भूमिका निभाई है. यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘सेल्फी’ सिनेमा हॉल में पैर जमाने में नाकाम रही तो कई लोगों ने अक्षय की फिल्मों के चुनाव पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital