होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
गुजरात की 17 जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी (फोटो ट्विटर)
Gujarat Jail Raid: गुजरात की 17 जेलों में शुक्रवार-शनिवार की रात को तोबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिसमें साबरमती जेल (Sabarmati Jail) भी शामिल है. बता कि साबरमती वहीं जेल है जिसमें माफिया अतीक अहमद बंद हैं. गृह मंत्री हर्ष संघवी (Home Minister Harsh Sanghvi) ने कंट्रोल रूम से छापेमारी की लाइव मॉनिटरिंग भी की है. हालांकि अचानक से इन जेलों में छापेमारी का मकसद क्या है ? इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. बताया जा रहा है कि इस रेड (Raid) के पीछे गैर-कानूनी कामों का पता लगाना है इसके साथ ही प्रशासन को यह भी जानना था कि क्या कैदियों को नियमों के अनुसार सुविधा मिल रही हैं या नहीं? यह जानकारी गुजरात के डीजीपी विकाय सहाय ने दी है.
समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक, रातभर 1700 पुलिसकर्मियों ने साबरमती समेत गुजरात की 17 जेलों में रेड की. जेलों से कई मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. छापेमारी की निगरानी राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी (Harsh Sanghvi) के साथ-साथ गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस भवन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने की. पुलिस के मुताबिक, रेड शनिवार सुबह (25 मार्च) तक चालू रही.
गुजरात के डीजीपी विकास सहाय (DGP Vikas Sahay) ने बताया, “जानकारी मिली है कि कहीं-कहीं से मोबाइल फोन मिले हैं. इस जांच में पुलिस के साथ-साथ स्निफर डॉग भी शामिल हैं और इस कार्य की पूरी रिकॉर्डिंग भी हो रही है. इसका लाइव टेलीकास्ट हम गांधीनगर के स्टेट कंट्रोल रूम में भी देख पा रहे थे.”
गुजरात पुलिस ने जानकारी जुटाई है कि क्या कैदियों को सभी तरह की सुविधा मिल रही हैं या नहीं. जेल में छापेमारी के दौरान मिले मोबाइलों की जांच भी जा रही है कि यह मोबाइल किसके हैं और जेल में कहां से आएं हैं. जेल में छापेमारी का यह ऑपरेशन साबरमती समेत अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, बरोदा, जामनगर, महेसाणा, भावनगर, बनासकाठा समेत सभी जेलों में किया गया. इस छापेमारी के दौरान 300 पुलिसकर्मी मौजूद रहे. वहीं इस छापेमारी पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने सीएम डेशबोर्ड से नजर रखी.
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…