Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘‘रामायण’ की रफ्तार धीमी, WAVES OTT पर छाई अरुण गोविल की ‘NOTICE’; लगातार टॉप-3 में बरकरार

Arun Govil Notice movie WAVES OTT: चर्चित फिल्म ‘रामायण’ की रफ्तार भले ही धीमी पड़ती दिखाई दे रही हो, लेकिन 6 नवंबर 2026 को WAVES OTT पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘NOTICE’ लगातार तीन हफ्तों से टॉप-3 ट्रेंडिंग में बनी हुई है.

Arun-Govil-Notice-Movie-Trending-Top-3-WAVES-OTT

Arun Govil Notice movie WAVES OTT: भारतीय टेलीविजन पर भगवान श्रीराम की भूमिका से करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले अभिनेता अरुण गोविल इन दिनों अपनी फिल्म ‘NOTICE’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी चर्चित फिल्म ‘रामायण’ की रफ्तार भले ही धीमी पड़ती दिखाई दे रही हो, लेकिन अरुण गोविल अभिनीत फिल्म ‘NOTICE’ WAVES OTT पर लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही है. 6 नवंबर 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म पिछले तीन हफ्तों से इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के टॉप-3 ट्रेंडिंग में अपनी जगह बनाए हुए है.

आम आदमी की आवाज बनकर उभरी फिल्म की कहानी

फिल्म को मिल रही निरंतर लोकप्रियता की एक बड़ी वजह इसकी सशक्त कहानी को माना जा रहा है. ‘NOTICE’ केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई गई फिल्म नहीं है, बल्कि यह समाज के उस आम आदमी की आवाज बनकर सामने आती है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में सरकारी दफ्तरों, स्थानीय प्रशासन और भ्रष्ट व्यवस्था के बीच संघर्ष करने को मजबूर है.

फिल्म की सहज पटकथा, सरल फिल्मांकन और वास्तविक परिस्थितियों का चित्रण दर्शकों को कहानी से सीधे जोड़ता है. बिना किसी अनावश्यक नाटकीयता के यह फिल्म एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाती है और दिखाती है कि कैसे एक सामान्य व्यक्ति भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह में फंसकर अपने अधिकारों और अस्तित्व की लड़ाई लड़ता है.

आम आदमी की कहानी, आम आदमी के लिए

फिल्म के लेखक और निर्माता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी का मानना है कि ‘NOTICE’ मूल रूप से आम आदमी की फिल्म है. इसे बनाने के पीछे उनका उद्देश्य उन जमीनी मुद्दों को सिनेमा के माध्यम से सामने लाना था, जिनकी चर्चा अक्सर बड़े मंचों पर नहीं हो पाती. उनके विजन के अनुसार, फिल्म निचले स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार, सरकारी तंत्र की जटिलताओं और एक सामान्य नागरिक की बेबसी को बेहद सहज ढंग से प्रस्तुत करती है, तथा यह सवाल उठाती है कि जब व्यवस्था ही आम आदमी के सामने चुनौती बन जाए, तब वह अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए कैसे संघर्ष करता है.

ये भी पढ़ें: भारत-नेपाल के बीच 8 समझौते साइन, पीएम मोदी ने दी 25 हजार करोड़ की सौगात; बैठक में और क्या हुआ?

पंकज झा के अभिनय ने बढ़ाया प्रभाव

फिल्म में अरुण गोविल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ दीपिका चिखलिया टोपिवाला और पंकज झा जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी को लंबे समय बाद एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है, वहीं पंकज झा का किरदार कहानी के संघर्ष और टकराव को और प्रभावशाली बनाता है. गांव, कस्बे और छोटे शहरों में जमीन, दुकान, सरकारी नोटिस और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बीच फंसे लोगों की परिस्थितियों को बखूबी दिखाने वाली यह फिल्म WAVES OTT पर निःशुल्क उपलब्ध है.

WAVES OTT पर लगातार तीन सप्ताह तक टॉप-3 में बने रहना ‘NOTICE’ के लिए एक उत्साहजनक उपलब्धि है, जो यह साबित करती है कि बड़े बजट और भव्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ जमीन से जुड़ी वास्तविक कहानियां भी दर्शकों के बीच मजबूत जगह बना सकती हैं. यह फिल्म इस विश्वास को पुख्ता करती है कि सिनेमा की असली ताकत उस कहानी में निहित होती है, जिसमें आम दर्शक अपनी जिंदगी, अपना संघर्ष और अपनी आवाज पहचान सकें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism