होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अथिया शेट्टी, क्रिकेटर केएल राहुल (फोटो)
Rahul-Athiya: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी को लेकर सब बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं. सबकी निगाहें उनकी शादी पर टिकी हुई हैं. हाल ही में अथिया शेट्टी और केएल राहुल (KL Rahul) की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं. इन फोटोज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों कपल नए साल का सेलिब्रेशन करते हुए नजर आ रहें हैं.
बता दें कि ये तस्वीरें दुबई की हैं, जहां कपल अपने करीबियों के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए गया था. फोटोज में अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी और उनकी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ को भी पोज करते हुए देखा जा सकता है. अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से इन तस्वीरों को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है, देर आए दुरुस्त आए.
इस कपल के फैंस इनकी शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं. कई लोग केएल राहुल को दूल्हा और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) को उनकी दुल्हन बनते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि केएल राहुल और अहान शेट्टी का बॉन्ड भी काफी अच्छा है. इससे पहले भी अहान शेट्टी और केएल राहुल को एक ही फ्रेम में देखा जा चुका है. केएल राहुल ने भी अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year Celebration) की कुछ तस्वीरें इंस्टग्राम पर पोस्ट की हैं, जिसमें कपल काफी खुश नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें-Avatar2: Box Office पर अवतार 2 का जलवा कायम, ‘सर्कस’ को नहीं मिल रहे दर्शक
इन दोनों की पार्टी वाली ये फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही हैं. बताया जा रहा है कि जनवरी में 21 से लेकर 23 डेट के बीच कपल शादी के बंधन में बंध सकता है. ऐसे में कपल को साथ में देख फैंस इनकी जोड़ी को परफेक्ट कहते नजर आए. वहीं कुछ लोगों ने इन्हें नया सफर शुरू करने के लिए बधाई भी दी है.
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…