मनोरंजन

Bigg Boss 16: बचपन में साजिद को ‘फ्राइंग पैन’ से मारती थीं फराह खान, इंटरव्यू में भाई ने बताए बहन के कई दिलचस्प किस्से

Bigg Boss 16:  बिग बॉस सीजन 16 में कंटेस्टेंट को एक छत के नीचे रहते हुए 101 दिन हो चुके हैं. फिलहाल घर में फैमिली वीक चल रहा है. साजिद खान से मिलने के लिए उनकी बहन फराह खान अपने बर्थडे के दिन आई थी.ऐसे में बिग बॉस ने फराह के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए साजिद से उनका इंटरव्यू लेने के लिए कहा था.

बिग बॉस ने साजिद को फराह का इंटरव्यू लेने के लिए कहा

बिग बॉस साजिद को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और पूछते है कि उन्हें तीन महीने बाद अपनी बहन से मिलकर कैसा लग रहा है. इस पर साजिद अपनी फीलिंग्स बयां करते हैं कि ये सब बहुत अमेजिंग है. इसके बाद बिग बॉस साजिद से कहते हैं कि कभी सोचा था कि बिग बॉस के घर में फराह का जन्मदिन मनाएंगें. इस पर साजिद कहते हैं नहीं. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि उनके बर्थडे पर आप दोस्त एंड होस्ट बनकर उनका इंटरव्यू लें और दुनिया को उस फराह का वो साइड दिखाएं जिन्हें कोई नहीं जानता है.

साजिद खान ने लिया फराह खान का इंटरव्यू

इसके बाद बिग बॉस फराह और साजिद को एक्टिविटी एरिया में बुलाते हैं और सभी घरवालों को लिविंग एरिया में ऑडियंस के तौर पर इकट्ठा करते हैं. इसके बाद साजिद फराह का अपने ही अंदाज में इंटरव्यू लेते हैं. साजिद बिग बॉस के एंथम की कुछ लाइनों से इंटरव्यू की शुरुआत करते हैं. साजिद सबसे पहले फराह से पूछते हैं कि क्या आप पुरुष हैं इस पर फराह कहती है कि यही सवाल मैं आपसे पूछती हूं कि क्या आप पुरुष हैं. ये सुनकर घरवाले खूब ठहाके लगाते हैं.

साजिद को फराह ने फ्राइंग पैन से मारा था

इसके बाद साजिद पूछते हैं कि क्या आपने मुझे फ्राइंग पैन से मारा था. इस पर फराह कहती हैं कि हां क्योंकि तूने मुझे चेहरे पर मारने से मना किया था. इसके बाद फराह बताती हैं कि साजिद ने उन्हें टीवी के कार्टन में डालकर सीढियों पर डाल दिया था. साजिद पूछते हैं कि जब मुझे कुछ लोगों ने मारा था तब आपने क्या किया था. इस पर फराह खान ने बताया कि मैंने और मेरे फ्रेंड ने उनकी बाइक तोड़ दी थी.

ये भी पढ़ें-Mahekk Chahal Health Update: महक चहल की बिगड़ी तबीयत, ICU में रहीं 4 दिन, बोलीं- ऐसा लग रहा था कि…

फराह ने मंडली की तारीफ की

साजिद के साथ इंटरव्यू के दौरान फराह खान अब्दु और साजिद की बॉन्डिंग की भी तारीफ करती हैं.वहीं वे साजिद, स्टैन और शिव की मंडली की भी तारीफ करती हैं. फराह ये भी कहती हैं कि वे जब बिग बॉस में आती थी तो वे भारी फीस लेती थी लेकिंन इस बार साजिद की वजह से फ्री में आई हैं.  इसके बाद फराह कहती हैं कि बिग बॉस ने मुझे और साजिद को जो दिया है उसे हम चुका नहीं सकते हैं. साजिद भी कहते हैं कि मेरा यहां आना सही डिसीजन था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

12 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

22 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

35 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

1 hour ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

1 hour ago