खेल

Prithvi Shaw Ranji Trophy: पृथ्वी शॉ की तूफानी पारी, तिहरा शतक जड़कर BCCI सेलेक्टर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Prithvi Shaw Ranji Trophy: पृथ्वी शॉ. ये नाम भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास है. हालांकि टीम सेलेक्टर्स इस बल्लेबाज को बार-बार अनदेखा कर रहे हैं. जब श्रीलंका के लिए वनडे सीरीज में इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिला तब ये युवा बल्लेबाज बहुत दुखी था. मगर इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और घरेलू क्रिकेट में खेलेत हुए एक ऐसा इतिहास बनाया जो क्रिकेट फैंस को हमेशा याद रहेगा. रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ 383 गेंदों का सामना करते हुए 379 रन बनाए, जिसमें 49 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. ये उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का पहला तिहरा शतक रहा. इस पारी के बाद टीम सेलेक्टर्स की नजर पृथ्वी पर जरूर पड़ेगी. वहीं भारतीय क्रिकेट फैंस ने भी बीसीसीआई पर उन्हें मौका नहीं देने पर सवाल उठाया है.

रणजी ट्रॉफी में उच्चतम स्कोर

-बीबी निम्बालकर- 443* रन, महाराष्ट्र- विरुद्ध काठियावाड़ (1948)
-पृथ्वी शॉ- 379 रन, मुंबई- विरुद्ध असम (2023)
-संजय मांजरेकर – 377 रन, बंबई- विरुद्ध हैदराबाद (1991)
-एमवी श्रीधर- 366 रन, हैदराबाद- विरुद्ध आंध्रा (1994)
-एमवी श्रीधर- 366 रन, हैदराबाद- विरुद्ध आंध्रा (1994)
-सुमित गोहेल- 359* रन, गुजरात- विरुद्ध ओडिशा (2016)

ये भी पढ़ें: IND vs SL: रोहित-गिल की पार्टनरशिप, कोहली का शतक, गेंदबाजों का अटैक, ये हैं मैच की बड़ी बातें

भी होती थी सहवाग से तुलना, अब टीम में जगह मिलना भी है मुश्किल!

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय सीमित ओवरों की टीम की घोषणा जब हुई थी तब एक नाम ऐसा था जो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी समय से कमबैक का इंतजार कर रहा था. मगर इस बार भी उसे मौका नहीं मिला. वो और कोई नहीं पृथ्वी शॉ है. अपने करियर के शुरूआत में पृथ्वी शॉ ने अपने परफॉर्मेंस से काफी उम्मीद जगाई थी. लेकिन उसके बाद वो काफी समय तक फ्लॉप रहे.

शॉ ऐसे बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं जो एक बार सेट होने पर गेंदबाजों की खूब धुलाई करते हैं. बतौर सलामी बल्लेबाज शॉ खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. बता दें उनकी बल्लेबाजी शैली को देखकर ही उनकी तुलना वीरेंद्र सहवाग से होती है.

कब मिलेगा टीम इंडिया में मौका?

शॉ आखिरी बार जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20ई में भारत के लिए खेले थे. युवा सलामी बल्लेबाज ने तब से मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. 2022 इंडियन प्रीमियर लीग में, शॉ ने अपने विस्फोटक क्षमता का प्रदर्शन किया. आईपीएल में दिल्ली के लिए 152.97 की स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में 283 रन बनाए. टीम मैनेजमेंट के इस अनदेखी के बाद युवा सलामी बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसे देख उनका दुख साफ जाहिर हो रहा था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago