होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बिग बॉस 16 (फोटो)
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का ताजा एपिसोड काफी हंसी मजाक से भरा रहा. शो की शुरुआत में बिग बॉस शालीन और टीना की मां और सुल को बताते हैं कि उनके घर से बाहर जाने का समय हो गया है. बिग बॉस के आदेश के बाद तीनों घर से बाहर चले आते हैं. इसके बाद शो में आगे सुंबुल के बड़े पापा की एंट्री होती है. घर के अंदर जैसे ही सुंबुल के बड़े पापा आते हैं बिग बॉस के कहने पर सभी घरवाले फ्रीज हो जाते हैं. इसके बाद वह सभी से मिलते हैं. वहीं आगे के एपिसोड सुंबुल के बड़े पापा की वजह से साजिद और शिव के भी मनमुटाव हो जाता है.
दरअसल, सुंबुल के बड़े पापा साजिद की मंडली के साथ बैठ कर बातें कर रहे होते हैं. इस दौरान वह सुंबुल को समझाते नजर आते हैं. वहीं, घरवाले साजिद को समझाते हैं कि वह सुंबुल के लिए जो कुछ कर रहे हैं वह सही है लेकिन कई बार कुछ ज्यादा ही हो जाता है. इस बात पर साजिद नाराज हो जाते हैं और वहां उठकर चले जाते हैं. साजिद को जाता देख शिव समझ जाते हैं कि वह नाराज हो गए हैं. इसके कुछ देर के बाद शिव साजिद को मनाने के लिए रूम में जाते हैं. वह उनसे बात करने की कोशिश करते हैं लेकिन साजिद उनसे ठीक से बात नहीं करते.
बता दें कि इसके बाद शिव वहां से वापस लौट आते हैं. शो में आगे स्टैन साजिद को समझाते नजर आते हैं. हालांकि साजिद का गुस्सा कम होता नहीं दिखता है. बाद में शिव, साजिद, स्टैन और सुंबुल आपस में इस मुद्दे पर बात करते हुए दिखते हैं. शो में आगे सिमी ग्रेवाल भी नजर आती हैं. वह घरवालों से बारी-बारी से सवाल करती नजर आती हैं. जिसका घरवाले अपने-अपने हिसाब से जवाब देते दिखते हैं.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…