Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bigg Boss 16: नहीं कम हो रहा साजिद का गुस्सा! शिव के साथ दोस्ती में आ गई दरार?

Bigg Boss 16:  बिग बॉस के ताजा एपिसोड में आज भी कई कंटेस्टेंट्स के घरवालों की एंट्री हुई. शो में सुंबुल के बड़े पापा भी नजर आए. इसके बाद साजिद और शिव के बीच मनमुटाव भी देखने को मिला.

Bigg Boss 16:

बिग बॉस 16 (फोटो)

Bigg Boss 16:  बिग बॉस 16 का ताजा एपिसोड काफी हंसी मजाक से भरा रहा. शो की शुरुआत में बिग बॉस  शालीन और टीना की मां और सुल को बताते हैं कि उनके घर से बाहर जाने का समय हो गया है. बिग बॉस के आदेश के बाद तीनों घर से बाहर चले आते हैं. इसके बाद शो में आगे सुंबुल के बड़े पापा की एंट्री होती है. घर के अंदर जैसे ही सुंबुल के बड़े पापा आते हैं बिग बॉस के कहने पर सभी घरवाले फ्रीज हो जाते हैं. इसके बाद वह सभी से मिलते हैं. वहीं आगे के एपिसोड सुंबुल के बड़े पापा की वजह से साजिद और शिव के भी मनमुटाव हो जाता है.

ये भी पढ़ें-Athiya Shetty-KL Rahul की शादी में दबंग खान से लेकर विराट कोहली तक होंगे मेहमान, 3 दिन चलेगा जश्न

सुंबुल के बड़े पापा साजिद की मंडली के साथ बैठक

दरअसल, सुंबुल के बड़े पापा साजिद की मंडली के साथ बैठ कर बातें कर रहे होते हैं. इस दौरान वह सुंबुल को समझाते नजर आते हैं. वहीं, घरवाले साजिद को समझाते हैं कि वह सुंबुल के लिए जो कुछ कर रहे हैं वह सही है लेकिन कई बार कुछ ज्यादा ही हो जाता है. इस बात पर साजिद नाराज हो जाते हैं और वहां उठकर चले जाते हैं. साजिद को जाता देख शिव समझ जाते हैं कि वह नाराज हो गए हैं. इसके कुछ देर के बाद शिव साजिद को मनाने के लिए रूम में जाते हैं. वह उनसे बात करने की कोशिश करते हैं लेकिन साजिद उनसे ठीक से बात नहीं करते.

ये भी पढ़ें-Chhalakata Hamro Jawaniya: पवन सिंह के गाने पर किली पॉल ने फिर एक बार मचाया धमाका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बता दें कि इसके बाद शिव वहां से वापस लौट आते हैं. शो में आगे स्टैन साजिद को समझाते नजर आते हैं. हालांकि साजिद का गुस्सा कम होता नहीं दिखता है. बाद में शिव, साजिद, स्टैन और सुंबुल आपस में इस मुद्दे पर बात करते हुए दिखते हैं. शो में आगे सिमी ग्रेवाल भी नजर आती हैं. वह घरवालों से बारी-बारी से सवाल करती नजर आती हैं. जिसका घरवाले अपने-अपने हिसाब से जवाब देते दिखते हैं.

-भारत  एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest