देश

भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, केवल 15 सालों में 41 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी के दलदल से निकला बाहर- UN Report

UN Report: संयुक्त राष्ट्र (UN) ने एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें दुनिया के 25 देशों की 15 सालों के अंदर गरीब लोगों की संख्या के बारे में बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन 15 सालों में 25 देशों ने अपनी वैश्विक बहुआयामी गरीबी इंडेक्स (MPI) को सफलता के साथ आधा किया है, जिससे यह पता चलता है कि दुनिया में विकास तेजी के साथ हो रहा है. वहीं यूएन की रिपोर्ट में दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत का भी जिक्र है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने 2005-2009 से 2019-2021 तक इन 15 सालों में अपने 41.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकाले हैं. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल (OPHI) ने वैश्विक बहुआयामी गरीबी इंडेक्स (MPI) का ताजा अपडेट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में जारी किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, तेजी से गरीबी हटाने वाले देशों में भारत समेत चीन, कांगो, होंडुरास, इंडोनेशिया, कंबोडिया जैसे देश शामिल हैं. बता दें कि अप्रैल में भारत ने 142.86 करोड़ लोगों के साथ चीन को पीछे छोड़ दिया था और दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया था.

भारत की हासिल की बड़ी उपलब्धि

यूएन के रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने खास तौर पर बड़ी उपलब्धि हासिल है क्योंकि इतनी बड़ी आबादी के साथ ही भारत में गरीबों की संख्या बहुत ज्यादा कमी देखी गई, केवल 15 सालों के अंदर ही 41.5 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के बाहर निकाल दिया. जिससे पता चलता है कि गरीबी रेखा में कमी लाना संभव है. हालांकि कोविड महामाली के समय बड़े पैमाने पर डेटा की कमी के चलते तत्काल संभावनाओं का आकलन करने में चुनौती पैदा हुई.

यह भी पढ़ें- Sawan Special: शिव भक्ति के रंग में रंगी जोधपुर पुलिस, ढोल-मजीरा के साथ किये भजन कीर्तन, Video Viral

2019-2021 में गरीबों की संख्या केवल 16 प्रतिशत

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में गरीबों की संख्या 2005-2006 में 55.1 प्रतिशत थी और 2019-2021 में यह महज 16 प्रतिशत रह गई. 2005-2006 में भारत में लगभग 64.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी में थे. वहीं अब 2015-2016 में यह संख्या घटकर लगभग 37 करोड़ और 2019-2021 में 23 करोड़ रह गई. यूएन की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में सभी संकेतकों में गरीबी में गिरावट आई है. देश के सबसे गरीब समूहों में बच्चे और वंचित जातियों के लोग शामिल हैं. इन समूहों में सबसे तेज विकास देखा गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

8 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

39 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

53 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago