मनोरंजन

Kabir Singh से लेकर Tere Naam तक ये 5 ब्लॉकबस्टर हैं साउथ फिल्मों की रीमेक, हिंदी में हुईं सुपरहिट

 Bollywood Films Remakes Of South Films: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जो साउथ की सुपरहिट फिल्मों की रीमेक हैं. अन्य भाषाओं में रीमेक होने के बाद भी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह इसका जीता जागता सबूत है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों और उनके कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कलेक्शन के नाम का झंडा बुलंद कर दिया. देखें लिस्ट- यहां हम आपको ऐसी ही 5 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साउथ फिल्मों की रीमेक थीं और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं. इतना ही नहीं इन फिल्मों ने बॉलीवुड एक्टर्स के करियर में भी बड़ा उछाल दिया.

कबीर सिंह – अर्जुन रेड्डी

पहले नंबर पर आती है शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह भी साउथ की रीमेक है. कबीर सिंह को हिंदी दर्शकों ने खूब सराहा. यही वजह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 275 करोड़ रुपये कमाए. वहीं अर्जुन रेड्डी ने भी 510 करोड़ का कलेक्शन किया था.

तेरे नाम-सेतु

फिल्म तेरे नाम सलमान खान की उन सुपरहिट फिल्मों में से एक है, जिसे फैंस आज भी देखना पसंद करते हैं. फिल्म ने अपने टाइम स्लॉट में 245.4 मिलियन की कमाई की. बता दें कि फिल्म तेरे नाम साउथ की सुपरहिट फिल्म सेतु का रीमेक है. इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार विक्रम नजर आए थे.

भूलभुलैया- मणिचित्राथझु

अक्षय कुमार की एक और फिल्म भूल भुलैया साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म मणिचित्राथजु की रीमेक थी. इस फिल्म की दीवानगी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि तमिल के अलावा मलयालम और तेलुगू में भी मणिचित्रथजु बनाई गई थी.

ये भी पढ़ें- फ्यूचर गर्लफ्रेंड को लेकर Salman Khan ने कही ये बात- ‘एक हो, आखिरी हो जो बने पत्नी’

हॉलीडे- थप्पड़

अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म हॉलिडे में अक्षय एक आर्मी जवान के रोल में नजर आए थे. अक्की की यह फिल्म साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म थप्पूकी का रीमेक थी. खिलाड़ी कुमार की ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आई थी. इसलिए अक्षय कुमार की इस फिल्म ने 178 करोड़ की कमाई की थी.

स्वदेश-चिगुरिदा

शाहरुख खान ने साल 2004 में सुपरहिट फिल्म ‘स्वदेश’ दी थी. यह असल जिंदगी की कहानी पर आधारित थी. यह लेखक शिवराम कर्णनाथ के उपन्यास ‘चिगुरिदा कनासू’ पर आधारित थी. लेकिन ‘स्वदेश’ से पहले 2003 में कन्नड़ में इस पर एक फिल्म बनी थी. कन्नड़ में उपन्यास के नाम पर आधारित.

Dimple Yadav

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

24 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

30 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

38 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

1 hour ago