Alka Yagnik
Bollywood Top Singer: वैसे तो इंडस्ट्री में दर्जनों सिंगर हैं जिन्होंने फैंस पर अपनी आवाज का ऐसा जादू चलाया कि उनके गाने सुने बिना फैंस को चैन नहीं मिलता. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ही सिंगर के बारे बताएंगे जिन्होंने छोटी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था. वो आज यानी 20 मार्च 2025 को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्हें बचपन से ही गाने का खूब शौक था और उन्होंने बड़े होते आवाज को सूरों की ऐसी माला पहनाई कि आज वो करोड़ो लोगों के दिलों पर राज करती हैं. उनके गाने देश ही नहीं विदेशों में भी पसंद किए जाते हैं. 90 दशक उनके लिए ऐसा था कि बिना उनके गानों के फिल्म देखने में मजा ही नहीं आता था. उन्होंने दर्जनों फिल्मों के गानों में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाया है जो आज भी बरकरार है. तो चलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते जानते हैं.
आखिर कौन है ये मशहूर गायिका?
हम यहां 20 मार्च 1966 में कोलकाता, पश्चिम बंगाल में जन्मी अलका याग्निक के बारे में बात कर रहे हैं. उनका परिवार गुजराती मूल का है और उनकी मां शुभा याग्निक एक शास्त्रिय गायिका थीं. अलका का बचपन से ही संगीत में रुचि थी और उन्होंने सिर्फ 5 साल की उम्र में आकाशवाणी के लिए भजन गाना शुरू कर दिया था. उनकी मां ने उनके संगीत करियर को संवारने के लिए उनका पूरा साथ दिया. उन्होंने अपनी शुरुआत पढ़ाई मॉर्डन हाई स्कूल फॉर गर्ल्स, कोलकाता से पूरी की.
2500 से ज्यादा गाने गा चुकीं है ये सिंगर
बता दें कि अलका याग्निक ने अपने म्यूजिक करियर की शुरूआत 1980 में फिल्म पायल की झंकार से की थी. उनकी मां उन्हें मुंबई लेकर आईं ताकि वो संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना सकें. 1988 में उन्हें फिल्म तेजाब के गाने एक दो तीन से बड़ा ब्रेक मिला जिससे वो रातों-रात मशहूर हो गईं. इसके बाद उन्होंने हिंदी के अलावा कई दूसरी भारतीय भाषाओं में भी गाने गाए अपने 45 साल के करियर में अलका ने अब तक 1000 फिल्मों में 2500 से भी ज्यादा गाने गा चुकी हैं और उनके गानों को आज भी फैंस खूब पसंद करते हैं.
View this post on Instagram
सिंगर ने जीते कई अवॉर्ड
अलका याग्निक ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड जीते हैं जो उन्हें बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल करता है. अपने शानदार करियर में अलका ने 7 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड और 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं. उनके सुरीले गाने ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे फेमस पार्श्व गायिकाओं में से एक बना दिया. अलका ने 1989 में शिलॉन्ग के बड़े बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी. उनकी एक बेटी है जिसका नाम सयेशा कपूर है. वो आज भी अपनी शादीशुदा जिंदगी से बहुत खुश हैं.
ये भी पढ़ें: अब मन्नत को छोड़कर अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहेंगे शाहरुख खान, जानिए कैसा है उनका नया आशियाना
गिनीज बुक में दर्ज हैं नाम
अपनी गायिकी के लिए अलका याग्निक का नाम गिवीज बुक में भी दर्ज हो चुका है. साल 2022 में वह दुनियाभर में सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली सिंगर रहीं. अलका ने बीटीएस, टेलर स्विफ्ट, ब्लैकपिंक जैसे इंटरनेशनल आर्टिस्ट को पछाड़कर ये रिकॉर्ड बनाया है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड के मुकाबिक अलका याग्निक को यूट्यूब पर हर दिन औसतन 15.3 बिलियन बार स्ट्रीम किया गया. उनके टॉप गानों में से एक दिन आप (यस बॉस), तू शायर है (साजन), ऐसी दीवानगी (दीवाना), गली में आज चांद निकला, (जख्म), राजा को रानी से प्यार हो गया (अकेले हम अकेले तुम) जैसे कई गाने शामिल हैं जिन्हें दर्शक बड़े चाव से सुनते हैं.
आज भी फैंस के दिलों पर करती है राज
अलका अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा उनके नेटवर्थ की बात करें तो लगभग 60-68 करोड़ रुपये बताई जाती है. वो हर गाने के लिए 12 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं और लाइव शो के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करती हैं. उनके गानों की मधुरता और खूबसूरत आवाज ने उन्हें भारतीय संगीत जगत में एक अलग पहचान दी है. आज भी उनके गाने फैंस के दिलों में बसे हुए हैं और नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रेरित करते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



