Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chiranjeevi का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज, 45 साल के फिल्मी करियर में बनाया ये रिकॉर्ड, आमिर खान ने की तारीफ

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है. मेगास्टार को ये अवॉर्ड किसी और ने नहीं, बल्कि खुद सुपरस्टार आमिर खान ने दिया. इस दौरान आमिर खान उनकी एक्टिंग-डांस मूव्स की तारीफ करते हुए नजर आए.

Chiranjeevi's name registered in Guinness World Records

चिरंजीवी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Chiranjeevi: सिनेमा जगत के मेगास्टार चिंरजीवी ना केवल साउथ फिल्मों के लिए जानें जाते हैं बल्कि वो दक्षिणी सिनेमा का एक ऐसे स्टार एक्टर हैं जो हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से अपने फैंस का दिल जीत चुके हैं. 4 दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ की कई फिल्मों में काम किया है.

मेगास्टार चिरंजीवी अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर बन गए हैं. चिंरजीवी को वर्ल्ड रिकॉर्ड का ये सम्मान उनके एक्टिंग करियार के 45 सालों में अपनी 156 फिल्मों के 537 गानों में 24 हजार डांस मूव्स करने के लिए मिला है. बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने उन्हें ये अवॉर्ड दिया और इस मौके पर आमिर उनका तारीफ करते हुए नजर आए.

आमिर खान ने चिरंजीवी को दिया सर्टिफिकेट

मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने शानदार करियार में कई अवॉर्ड जीते हैं लेकिन अब उनका नाम इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे सक्सेसफुल फिल्म स्टार के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. 22 सितंबर को उनको ऑफिशियली ये सम्मान मिला. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में चिरंजीवी का नाम शामिल होने से भारत में हर कोई खुश है. मेगास्टार को ये सम्मान किसी और ने नहीं बल्कि सुरस्टार आमिर खान ने दिया है. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई है.

चिरंजीवी के फैन है आमिर खान

ये इवेंट रविवार को हैदराबाद में आयोजित किया गया, जिसमें आमिर खान स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे. आमिर खान ने चिरंजीवी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देते हुए उनकी तारीफ की. आमिर खान ने मेगास्टार को गले लगाया और उनकी तारीफ में कहा, “यहां आना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है. मैं चिरंजीवी जी को और उनके फैन्स को देखकर खुश हूं और मुझे भी अपने बीच शामिल करने के लिए आप सभी का धन्यवाद, क्योंकि मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं.”

ये भी पढ़ें: Prem Chopra का वो डायलॉग, जो रेलवे के लिए बन गया था मुसीबत, हर स्टेशन पर रोकनी पड़ी थी सुपरफास्ट ट्रेन, जानें क्या है किस्सा

चिरंजीवी के आगे कोई हिरोइन को नहीं देखता

चिरंजीवी के डांस मूव्स के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने कहा, “अगर आप उनका कोई भी गाना देखें तो आपको देखने को मिलेगा कि वो अपने डांस को खूब एन्जॉय करते हैं. चिरंजीवी जैसा डांस कोई नहीं कर सकता और जब वो डांस करते हैं तो पूरे दिल से करते हैं और तब उनके आगे हीरोइन को कोई भी नहीं देखता है.”

आंध्र प्रदेश के सीएम ने दी बधाई

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर चिरंजीवी को अवॉर्ड मिलने का वीडियो साझा कर बधाई दी. उन्होंने लिखा, “मैं मेगा स्टार और पद्म विभूषण चिरंजीवी गारू को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने की बधाई देता हूं. उन्होंने अपनी कला से तेलुगू सिनेमा में बेमिसाल योगदान किया है. इससे पूरी दुनिया में तेलुगू का सम्मान बढ़ा है.”

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पर बोले चिरंजीवी

दूसरी ओर, चिरंजीवी ने इस सम्मान के मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बन जाएंगे. उन्होंने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए फैन्स का शुक्रिया भी अदा किया. चिरंजीवी ने कहा, “मैं ये पल कभी भूल नहीं पाऊंगा. डांस के लिए सम्मानित होना बहुत शानदार है. डांस ने ही मुझे स्टार बनाया.”

इन अवॉर्ड से भी हो चुके हैं सम्मानित

चिरंजीवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1978 में रिलीज ‘प्रणाम खरीडू’ फिल्म से की थी. हालांकि, उन्होंने इससे पहले ‘पुनाधिरल्लू’ फिल्म साइन की थी, जो 1979 में रिलीज हुई. उन्होंने अपने करियर में अब तक 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. चिरंजीवी को 2006 में पद्म भूषण और 2024 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है. तेलुगू इंडस्ट्री में उनके नाम सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital