Urdu Conclave 2026

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी और बेटियां क्यों नहीं हुईं शामिल? वायरल फोटो से सामने आई वजह

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में जहां पूरा बॉलीवुड उमड़ा, वहीं हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां नज़र नहीं आईं. उनके घर की वायरल तस्वीरों ने इस अनुपस्थिति की वजह पर नए संकेत दिए हैं. श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स.

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के ही-हीमैन धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार एक बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है. 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था. उनके 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही ये दुनिया से विदा हुए. धर्मेंद्र की यादों और उनके अभिनय की छवि अब परिवार और फैंस दोनों के लिए अनमोल यादों में समाई रहेंगी.

वहीं देओल परिवार ने गुरुवार, 27 नवंबर को अभिनेता के लिए एक बड़ी प्रार्थना सभा का आयोजन बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में किया गया, जहां फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े नाम उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. लेकिन यहां कमी रही एक्टर की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों, ईशा और अहाना की, तीनों ही इस प्रेयर मीट में नहीं दिखाई दिए. इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा होने लगी की वे यहां क्यों मौजूद नहीं थी. हालांकि धर्मेंद्र के दोनों परिवारों के बीच की दूरी किसी से छिपी नहीं है. वहीं अब उनकी इस नामौजूदगी की वजह शायद सामने आ गई है.

हेमा मालिनी की पहली झलक

दरअसल 27 नवंबर के दिन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें हेमा मालिनी को देखा जा सकता है. ये धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी पहली तस्वीर मानी जा रही है. इस तस्वीर में हेमा मालिनी अजित पवार से मिलते दिख रही हैं, जो उनके घर पर धर्मेंद्र के निधन पर संवेदना जताने आए थे. हेमा ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ था जिसमें छोटे-छोटे प्रिंट थे. इस दौरान उनकी आंखों में दुख और धर्मेंद्र को खो देने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था.

Dharmendra Prayer Meet, hema malini

प्रार्थना सभा में न होने की वजह

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल 27 नवंबर को मुंबई में देओल परिवार द्वारा आयोजित धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हुईं. हालांकि, इस सभा में सनी और बॉबी देओल ने परिवार और दोस्तों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं. यहां तक की सभा में ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी को भी देखा गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ताज लैंड्स एंड में हुए कार्यक्रम के बाद कई हस्तियां हेमा मालिनी के घर पहुंचीं और परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई. इनमें महिमा चौधरी, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी शामिल थे. खबर है कि हेमा मालिनी ने अपने घर पर भी एक अलग प्रार्थना सभा आयोजित की थी.

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र को नम आंखों से बॉलीवुड सितारों ने दी अंतिम विदाई, प्रार्थना सभा में उमड़ा पूरा फिल्म इंडस्ट्री परिवार, सनी–बॉबी दिखे भावुक

बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

बता दें कि ताज लैंड्स एंड में आयोजित की गई प्रार्थना सभा में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, अमीषा पटेल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रेखा, नेहा धूपिया और अंगद बेदी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए. वहीं सिंगर सोनू निगम ने दिवंगत अभिनेता के कुछ यादगार गाने गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read