Dipika Chikhlia Post on Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ इस वक्त फिल्म गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है. करीब 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से तैयार हो रही इस फिल्म का टीजर जब से सामने आया है, तब से फैन्स की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. प्रभु श्री राम के अवतार में रणबीर कपूर को देखकर हर कोई उनकी एक्टिंग और लुक की तारीफ कर रहा है, लेकिन कहते हैं ना कि जब बात ‘रामायण’ की हो तो तुलना लाजमी है. सोशल मीडिया पर लोग नितेश तिवारी की इस मॉडर्न रामायण की तुलना 80 के दशक के उस कल्ट शो से कर रहे हैं, जिसने भारत में टीवी का इतिहास बदल दिया था.
क्या ‘सीता’ ने रणबीर की रामायण पर साधा निशाना?
ताजा विवाद तब शुरू हुआ जब रामानंद सागर की रामायण में सीता का कालजयी किरदार निभाने वाली दिग्गज अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया. इस पोस्ट ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.
दीपिका ने जो पोस्ट रीशेयर किया, उसमें लिखा था- “रामायण ऐसी बनाओ कि लोग 4000 करोड़ लगाकर भी वैसी ना बना पाएं.” इस एक लाइन ने नेटिजन्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या दीपिका फिल्म के इतने बड़े बजट और ताम-झाम से खुश नहीं हैं? लोग इसे रणबीर की फिल्म पर एक सीधे तंज के रूप में देख रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिनों पहले जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तब दीपिका ने इसकी तारीफ की थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म विजुअली बहुत सुंदर लग रही है और वह इसे देखने के लिए उत्साहित हैं. ऐसे में अचानक उनके सुर बदलना फैंस को थोड़ा हैरान कर रहा है.
ये भी पढ़ें- ‘टटीरी’ विवाद के बाद रैपर बादशाह का यू-टर्न, नए रूप में लौटेगा गाना; इस दिन होगा रिलीज
अतीत की विरासत बनाम आधुनिक तकनीक
बता दें कि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया वाली रामायण आज भी लोगों के दिलों में एक खास जगह रखती है. दूसरी तरफ, नितेश तिवारी की रामायण को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर बनाने के लिए ‘DNEG’ जैसी ऑस्कर विनिंग VFX कंपनी का सहारा लिया जा रहा है. फिल्म में रणबीर के साथ सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के दमदार किरदार में ‘KGF’ स्टार यश नजर आएंगे.
फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना है, जिसका पहला हिस्सा इसी साल दिवाली के मौके पर धमाका करने के लिए तैयार है. अब देखना यह होगा कि क्या करोड़ों का यह बजट और आधुनिक तकनीक, उस पुराने इमोशन और श्रद्धा को मात दे पाएगी जो सालों पहले रामानंद सागर ने पर्दे पर रची थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



