मनोरंजन

Gumraah Box Office Collection: पहले दिन ही खराब हुई ‘गुमराह’ की हालत, पहले दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप

Gumraah Box Office Collection: आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘गुमराह’ 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसमें आदित्या ने डबल रोल प्ले किया है. वहीं इस फिल्म में मृणाल ठाकुर मुख्य अभिनेत्री हैं. वर्धन केतकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. इस वजह से फिल्म की ओपनिंग भी काफी खराब रही है. फिल्म को पहले दिन सिनेमाघरों में नाममात्र के दर्शक मिले. आइए यहां जानते हैं ‘गुमराह’ ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये बटोरे.

‘गुमराह’ ने पहले दिन कितने करोड़ बटोरे?

वहीं इस साल ‘पठान’ और ‘तू झूठा मैं मक्कार’ को छोड़कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई सभी बड़े बजट की फिल्में बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद असफल रही हैं. हालांकि इस बीच अजय देवगन की ‘भोला’ ने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है, बाकी अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ से लेकर कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ तक को दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स नहीं मिला. वहीं, आदित्य रॉय कपूर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘गुमराह’ ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई है. इसी बीच फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गुमराह’ ने पहले दिन महज 1.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. फिल्म की खराब शुरुआत को देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि बजट की आधी कमाई भी नहीं हो पाएगी.

ये भी पढ़ें- Salman Khan: ‘गलत पिक्चर बनाओगे तो कैसे चलेगी?’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही फिल्मों पर बोले ‘दबंग’ खान

Astray’ की स्टार कास्ट क्या है?

बता दें ‘गुमराह’ तमिल फिल्म ‘थाडम’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. ये फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी है. इसमें आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर के अलावा रोनित रॉय ने भी अहम भूमिका निभाई है. फिल्म में रोनित ने एसपी की भूमिका निभाई है. वहीं मृणाल भी पुलिसवाली बन गई हैं. फिल्म की कहानी एक मर्डर के इर्द-गिर्द बुनी गई है. जिसमें आदित्य रॉय कपूर और उनके हमशक्ल को लेकर काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. फिल्म का सेकंड हाफ और क्लाइमेक्स बेहतर है.

Dimple Yadav

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

20 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

25 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

40 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago