खेल

IND vs SL: वनडे में कौन किस पर भारी, जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11, पिच और वेदर रिपोर्ट

IND vs SL Match Prediction: T20 सीरीज जीतने के बाद भारत गुवाहाटी में मंगलवार (10 जनवरी) को तीन मैचों की सीरीज के पहले ODI में श्रीलंका (SL) की मेजबानी करेगा. भारतीय टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करेंगे, जो हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज से बाहर थे. श्रेयस अय्यर के साथ विराट कोहली और केएल राहुल की भी टीम में वापसी हुई है. तीनों बल्लेबाज टी-20 टीम का हिस्सा नहीं थे. हार्दिक पांड्या, जिन्होंने टी20 सीरीज में टीम का नेतृत्व किया था, वो वनडे में उप-कप्तान के रोल में रहेंगे. बता दें, पंड्या ने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल जुलाई में वनडे मैच खेला था. बात अगर भारतीय गेंदबाजी अटैक की करे तो उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह भी टीम में हैं. इस लिस्ट में पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल था लेकिन उन्हें अभी और आराम दिए जाने का फैसला किया गया है.

ये दोनों टी20 सीरीज का भी हिस्सा थे. हालांकि वनडे टीम में दो अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी शामिल हैं. शमी ने आखिरी वनडे पिछले साल जुलाई में खेला था. युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी टीम में दो स्पिनर हैं. हालांकि, उनमें से केवल एक ही प्लेइंग 11 में जगह बना सकता है.

ये भी पढ़ें: Women IPL 2023: फरवरी में हो सकता है ऑक्शन, ये है रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख, जानें ऑक्शन से जुड़ी बड़ी जानकारी

क्या हो सकती है पॉसिबल प्लेइंग-11

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (WK), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और उमरान मलिक

SL: दसुन शनाका (C), कुसल मेंडिस (WK), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असलंका, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा और दिलशान मदुशंका

पिच रिपोर्ट- पहले गेंदबाजी चहेंगी टीमें

टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी. क्योंकि, बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में चेज करने वाली टीम के आंकड़े शानदार हैं. इस मैदान पर दो वनडे खेले गए हैं. एक पुरुषों और एक महिलाओं का. दोनों में चेज करने वाली टीम जीती हैं.

वेदर रिपोर्ट- बारिश के आसार नहीं

बारिश नहीं होगी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, दिन में धूप खिली रहेगी और हवा चलेगी. औसत तापमान 12 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

IND vs SL: हेड टू हेड आंकड़े

भारत और श्रीलंका के बीच अभी तक कुल 162 वनडे मुकाबले खेले हैं. इनमें से टीम इंडिया के नाम 93 मैच रहे जबकि श्रीलंकाई टीम 57 बार बाजी मारने में सफल रही है. वहीं 11 मैचों का कोई रिज्लट नहीं निकल सका है और एक मैच टाई रहा था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ईरान पर कभी भी बरस सकते हैं अमेरिकी बम! ट्रंप बोले- कल ही हो सकता है हमला

US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…

5 minutes ago

जापान के बोनिन द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…

8 minutes ago

त्योहारी सीजन का बड़ा गिफ्ट: फ्रेशर्स के लिए हायरिंग 75% बढ़ी, चेक करें डिटेल्स

Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…

15 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लव गिल की क्लास, प्रोमो ने मचाया तहलका

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…

36 minutes ago

यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश

Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…

45 minutes ago