Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Parineeti-Raghav Wedding: सिंगर हार्डी संधु ने किया कंफर्म, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द करने वाले हैं शादी

Parineeti-Raghav: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के डेटिंग रूमर्स के बीच सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने कंफर्म कर दिया है कि कपल जल्द शादी करने वाला है. हार्डी ने कहा उन्होंने परिणीति को बधाई भी दी है.

Raghav-Parineeti

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

Parineeti-Raghav: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. अक्सर लाइमलाइट से दूर रहने वाली परिणीति चोपड़ा को जैसे ही आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा के साथ देखा गया, इनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि उनकी रोका सेरेमनी होने वाली है… परिवार की आपस में बातचीत चल रही है… अगले हफ्ते प्रियंका चोपड़ा भी राघव से मिलने वाली हैं… और क्या पता. इन सबके बीच अब सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने अपनी शादी की मुहर लगा दी है. उन्होंने पुष्टि की है कि अभिनेत्री अब अपने जीवन में घर बसाने जा रही है. वह अपना घर बसाने जा रही है.

हार्डी संधू ने परिणीति की शादी की पुष्टि की

गायक और अभिनेता हार्डी संधू ने कहा कि परिणीति चोपड़ा आखिरकार जिंदगी में सेटल हो रही हैं. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार यह हो रहा है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

संजीव अरोड़ा ने भी बधाई दी

इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को शादी की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं राघव और परिणीति को हार्दिक बधाई देता हूं. उनके मिलन को ढेर सारा प्यार, खुशी और समर्थन मिले. मेरी शुभकामनाएं!!!’

ये भी पढ़ें- Indore Temple Collapse: इंदौर मंदिर हादसे में अबतक 35 शव बरामद, 18 लोगों को किया गया रेस्क्यू, राहत-बचाव कार्य में जुटे SDRF और सेना के जवान

दिल्ली एयरपोर्ट पर साथ दिखे परिणीति-राघव

शादी की अफवाहों के बीच परिणीति और राघव को दिल्ली एयरपोर्ट स्पॉट किए गए. पपराजी और पत्रकारों को नजरअंदाज करते हुए परिणीति तेज रफ्तार कार में सवार हो गईं. उनके साथ राघव भी थे और वो भी हड़बड़ी में कार में बैठे नजर आए. उनकी डेटिंग की अटकलों का दौर तब शुरू हुआ जब दोनों को एक साथ डिनर पर और फिर अगले दिन लंच पर देखा गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital