Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jawan: ‘मेरा तो जवाब ही नहीं…’, जब ‘जवान’ के सक्सेस इवेंट में कुछ इस अंदाज में Shah Rukh Khan ने की खुद की तारीफ

Jawan: शाहरुख खान ने कहा कि, “बेशक, यह एक उत्सव है. हमें एक फिल्म के साथ सालों तक जीने का मौका बहुत कम ही मिलता है.”

शाहरुख खान.

Jawan: बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म जवान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म ने मात्र 8 दिनों में 700 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला है. फिल्म जवान की इस कामयाबी के बाद किंग खान समेत इसकी पूरी कास्ट मीडिया से रुबरु हुई. यहां पर भी किंग खान अपने खास अंदाज में दिखे. शाहरुख खान का लुक भी पूरी तरह एक अलग अंदाज में नजर आया. इस दौरान जब वे स्टेज पर आए तो वहां मौजूद लोग उन्हे देखकर एक्साइटेड हो उठे. वहीं उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे.

4 साल में बनी फिल्म

स्टेज पर आते ही शाहरुख ने सबसे पहले फिल्म के निर्माण को लेकर कहा कि इसे बनाने में पूरे 4 साल लग गए. वहीं फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर विजय सेतुपति की एक्टिंग को शाहरुख खान ने शानदार बताया. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि फिल्म में सुनील ग्रोवर कमाल के लगे हैं. वहीं जब शाहरुख खान ने खुद की तारीफ की तो वहां मौजूद लोग खिलखिला उठे. दरअसल शाहरुख ने अपनी तारीफ करते हुए कहा है, ‘मेरा तो जवाब ही नहीं.’

दक्षिण से आए लोग…

शाहरुख खान ने कहा कि, “बेशक, यह एक उत्सव है. हमें एक फिल्म के साथ सालों तक जीने का मौका बहुत कम ही मिलता है. कोविड और समय की कमी के कारण जवान का निर्माण चार साल से चल रहा है. लेकिन इस फिल्म में बहुत सारे लोग शामिल हैं, खासकर दक्षिण से आए लोग जो मुंबई आकर बस गए और पिछले चार सालों से मुंबई में रहकर इस फिल्म के लिए दिन-रात काम किया.”

इसे भी पढ़ें: डमरू म्युज़िक द्वारा निर्माता मुकुंद आत्माराम महाले व जागृति राहुल मोरे का “गणपति मुझमें” हुआ रिलीज

शाहरुख खान ने फिल्म की कास्ट और क्रू मेंबर की भी तारीफ की. फिल्म की एक्ट्रेसेस को भी धन्यवाद कहा. पर्दे पर नजर आने वाली एक्ट्रेस से लेकर पर्दे के पीछे फिल्म के लिए मेहनत करने वालीं हर महिला का जिक्र शाहरुख ने किया. वहीं उन्होंने कहा कि इस फिल्म के असली हीरो वे टेक्निशियन हैं, जिन्होंने इसे चार साल से बनाया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital