होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
फिल्म (फोटो)
Movies: उत्तर प्रदेश में ‘बॉलीवुड का बहिष्कार’ करने के लिए भगवा रंग के पीछे छुपे कई सारे ‘अज्ञात फ्रिंज आउटफिट्स’ ने इस साल नया मुद्दा बनाकर अपना खेल खेला. इसमें सिनेमा जगत के कई सारे सितारों को अपना निशाना भी बनाया गया और फिल्मों के बहिष्कार को लेकर अपनी राय सामने रखी है. सबसे पहले बात आती है बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की.
दरअसल, वाराणसी में सनातन रक्षा सेना को अचानक इस बात की भनक लगी कि अभिनेता आमिर खान ने 2014 में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘पीके’ में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया था. इसी के चलते आठ सालों बाद सनातन रक्षक सेना ने फिल्म रिलीज होने से पहले ही आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बहिष्कार करने की घोषणा की.
सुपरस्टार रणबीर कपूर को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद संगठन ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखेंगे, उनका मुंह काला कर दिया जाएगा. राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पराशर ने कहा कि बहिष्कार का कारण यह था कि रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बीफ खाते हैं. बयान 2011 में दिया गया था और परिषद 2022 में जागी.
इसके बाद निशाने पर आए, अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ को बहिष्कार का सामना करना पड़ा क्योंकि कुछ उत्पाती संगठनों ने फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लन की टिप्पणी का विरोध किया. हालांकि, बहिष्कार का फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा. विजय देवरकोंडा की ‘लाइगर’ को हिंदू सेना ने केवल इसलिए बहिष्कार किया क्योंकि इसके अभिनेता ने बहिष्कार की करने की आलोचना की थी.
इसके बाद अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ आई, जिसमें चित्रगुप्त के चित्रण पर ऐतराज था. चित्रगुप्त महासभा ने फिल्म के बहिष्कार की घोषणा की, जो मीडिया के लिए तख्तियां पकड़े कुछ प्रदर्शनकारियों से आगे नहीं बढ़ पाई.
ये भी पढ़ें- Songs: 2022 में इन 10 गानों पर झूमा पूरा देश, भोजपुरी से लेकर हरियाणवी तक की धूम…
इसी बहिष्कार वाली कड़ी में शाहरुख खान की ‘पठान’ भी है, जिसके बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण के भगवा स्विमवियर पर हंगामा मच गया.
2018 में बहिष्कार करने का प्रभाव तब पड़ा जब करणी सेना ने संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ का विरोध किया, जिससे उन्हें रिलीज की तारीख को रोकने और फिल्म का नाम बदलकर ‘पद्मावत’ करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…