देश

Actress Tunisha Sharma Death: सामने आया तुनिषा शर्मा खुदखुशी का राज, पंखे से लटक कर नहीं हुई मौत

Actress Tunisha Sharma Death: तुनिषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. एक्ट्रेस ने मुंबई में अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तुनिषा की मौत मेकअप रूम के अंदर बनाए गए पूल अप जिम बार से लटक कर हुई है, न कि पंखे से लटक कर.

जानकारी के अनुसार, इस मामले में हिरासत में लिए गए तुनिषा के को-एक्टर का 9 सितंबर को जन्मदिन था. इस जन्मदिन के दिन तुनिषा और शिजान एक साथ थे, दोनों समुद्र चौपाटी वसई गए थे. ये चौपाटी अलीबाबा टीवी सीरियल से कुछ ही दूरी पर है. इसके बाद शिजान खान खुद तुनिषा को मीरा रोड जहा तुनिषा रहती थी, उस फ्लैट तक ड्राप करने गया था और वहां भी उन दोनों ने बर्थडे मनाया था.

जानकारी के मुताबिक, 9 सितंबर को तुनिषा और शिजान खान ने काफी समय एक साथ बिताया था. वालीव पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए शिजान खान के लेपटॉप,मोबाइल और कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने कब्जे में ले लिया है. इन सभी गैजेट की फॉरेंसिक जांच करायी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Actress Tunisha Sharma Death: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का जेजे अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, को-एक्टर पर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये भी जानकारी मिली है कि 2 हफ्ते पहले शिजान खान ने तुनिषा शर्मा को किसी बेहद पर्सनल बात को लेकर खूब डांट लगाई थी. दोनों के बीच ब्रेकअप भी हुआ, जिसके बाद तुनिषा शर्मा सेट पर उदास रहने लगी थी और किसी तरह अपने एक्टिंग को करने में जुटी थी. बड़ी बात ये भी की सेट पर सभी सह-कलाकरों को भी इन दोनों के ब्रेकअप की जानकारी थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात आई है कि तुनिषा प्रेग्नेंट नही थी, दम घुटने से मौत हुई है. शरीर पर चोट के कोई निशान नही मिले है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है. तुनिषा शर्मा के पिता की डेथ और एक कजिन की मौत के बाद 2 बार तुनिषा डिप्रेशन में आ गई थी. ब्रेक अप के बाद तुनिषा एक बार फिर काफी परेशान थी. जिससे वह डिप्रेशन में आ गई थी.

तुनिषा के को स्टार पार्थ ने भी पुलिस को बताया कि तुनिषा पिछले कुछ दिनों से परेशान थी और तुनिषा कि मौत के बाद शिजान खान भी खूब रोया था, जो अब पुलिस की गिरफ्त में है.

Satwik Sharma

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

18 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

32 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

37 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

38 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

49 minutes ago