होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Ira Khan Wedding news: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान इसी साल अपने बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी. इरा के बॉयफ्रेंड हैं- नुपुर शिखरे. इन दोनों ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी. अब आगामी 3 अक्टूबर को वे विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. इरा के करीबियों का कहना है कि इरा 3 अक्टूबर को मंगेतर नूपुर के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए तैयार हैं. इसके बाद राजस्थान के उदयपुर में भव्य आयोजन होगा.
सूत्रों के अनुसार, इरा खान और नुपुर शिखरे ने उदयपुर में भव्य शादी की सेरेमनी की योजना बनाई है. वो सेरेमनी 3 दिन की होगी, जिसमें उनके दोस्त और परिवार के सदस्यों समेत बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी. इरा के एक रिलेटिव ने कहा, ”दुल्हन के पिता (आमिर) बहुत खुश हैं और इस शादी फंक्शन के साथ निकटता से जुड़े हुए हैं. वे अपनी बेटी की मैरिज सेरेमनी उदयपुर में करवाएंगे.
यह भी पढ़िए: शाहरुख खां की फिल्म ‘जवान’ की कमाई ने ग्लोबल मार्केट में भी गाड़ा झंडा, अब तक 600 करोड़ रुपये से ज्यादा बटोर चुकी
इरा ने एक इंटरव्यू में नुपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप के बारे में बात की थी. वहां इरा ने बताया कि कैसे उसकी मुलाकात नुपूर से हुई. नुपूर एक फिटनेस ट्रेनर है, इरा उस पर फिदा हो गई. इरा ने बताया, ”जब मैं 17 साल की थी तब उन्होंने मुझे प्रशिक्षण देना शुरू किया. मैंने उन्हें एक ऐसे फिट इंसान के रूप में देखा, जिसकी शारीरिक क्षमताओं की मैं कामना करती थी. हमने डेटिंग शुरू कर दी. अब-एक हम दूजे के हो गए हैं.’
मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…
Meerut Mawana saree showroom fire CCTV minor arrested: मेरठ के मवाना में कृष्णा साड़ी शोरूम…
पापांकुशा एकादशी हमें सिखाती है कि अतीत की गलतियों के बावजूद सच्चे पश्चाताप और आत्मसंयम…
2001 में हाथ मिलाने से लेकर 2013 में कड़वाहट भरी विदाई तक, जानिए कैसे सहारा…
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर…