Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीज़न खत्म होने से पहले कपिल शर्मा ने अर्चना पूरन सिंह के साथ करवाया फोटोशूट, पोस्ट पर शो की ‘जज’ ने दिया मजेदार रिएक्शन

The Kapil Sharma Show: अर्चना ने भी डार्क ब्राउन और लाइट ब्राउन के कॉम्बिनेशन वाला कोऑर्ड सेट पहना है. लुक को कूल बनाने के लिए अर्चना ने बालों में बन बनाया है.

टीवी के मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित होते हैं. शो की टीम और शो की जज अर्चना पूरन सिंह के मजाकिया अंदाज के कारण लोग इसके फैन हैं. कपिल शर्मा शो में अक्सर अर्चना का मजाक उड़ाते हुए नजर आते है, लेकिन अब दोनों ने फोटोशूट करवाकर सोशल मीडिया पर अपनी बॉन्डिंग को शेयर किया है. इन तस्वीरों में अर्चना और कपिल मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

फोटोशूट में कपील और अर्चना दिखे कुल

आप देख सकते हैं कि फोटोशूट में दोनों के स्टार काफी कूल लग रहे हैं. जहां कपिल शर्मा ने कलरफुल ब्लेजर, ग्रै पैंट के साथ व्हाइट टीशर्ट पहनी है. वहीं अर्चना ने भी डार्क ब्राउन और लाइट ब्राउन के कॉम्बिनेशन वाला कोऑर्ड सेट पहना है. लुक को कूल बनाने के लिए अर्चना ने बालों में बन बनाया है.

जल्द ऑफएयर होगा द कपिल शर्मा शो

फोटोशूट में अर्चना एक बोक्स पर बैठी हुई है और कपील उनके पीछे खड़े हैं. इस दौरान कपिल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि इस शो का आखिरी फोटोशूट हमारे शो की क्वीन अर्चना मेम के साथ, यूएसए हम आपको मिस करेंगे में मैम. आपसे बहुत प्यार.

ये भी पढ़ें: Adipurush पर आगबबूला हुए ‘रामायण’ के लक्ष्मण, बोले- इनको डूब कर मर जाना चाहिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

ये भी पढ़ें:Health Benefit: खजूर की चाय पीने से मिलतें हैं ये 5 फायदे, जानें क्या है इसकी रेसिपी

कपिल ने पोस्ट की तस्वीरें

अर्चना ने भी पोस्ट का जबाव दिया और लिखा Kapilsharma awwwwww, मैं भी तुम्हें बहुत प्यार करती हूं, भले तुम मुझे यूएसए नहीं ले जा रहे हो. वैसे तस्वीरें बहुत पसंद है इन अचानक फोटोशूट करने में हमें बहुत मजा आता है.

कॉमेडी सर्कस मे साथ आ चुके है नजर

द कपिल शर्मा शो से पहले कृष्णा और कपिल सोनी के कॉमेडी सर्कस का हिस्सा रह चुके हैं. दोनों ने कई सीजन तक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में प्रतिस्पर्धा की कपिल के सीजन के फिनाले एपिसोड की तारीख अभी सामने नहीं आई है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital