Bharat Express DD Free Dish

Karan Johar के ‘इंटीमेट’ वाले कन्फेशन से चौंक गईं Janhvi, कपूर फैमिली के किस मेंबर से कनेक्शन?

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर ने ट्रुथ ऑर लाई गेम में जान्हवी कपूर को हैरान कर दिया. उन्होंने कहा कि वो जान्हवी के परिवार के किसी मेंबर के साथ इंटीमेटली जुड़े रहे हैं, लेकिन तुरंत ही स्पष्ट किया कि यह सिर्फ मजाक था.

Karan Johar, Janhvi Kapoor, Too Much with Kajol and Twinkle, Karan Johar Viral Confession

Karan Johar Viral Confession: बॉलीवुड की दुनिया में आज एक ऐसा धमाका हुआ है जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के लेटेस्ट एपिसोड में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने जान्हवी कपूर को ऐसा शॉक दिया कि एक्ट्रेस के चेहरे का रंग ही उतर गया. जी हां, करण ने शो पर ये खुलासा किया कि वो जान्हवी की फैमिली के एक मेंबर के साथ ‘इंटीमेटली इन्वॉल्व्ड’ रहे हैं. आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला.

आप सोच रहे होंगे जान्हवी की फैमिली के वह मेंबर कौन है, लेकिन इससे पहले जरा रुकिए. ये कोई स्कैंडल नहीं, बल्कि एक मास्टर स्ट्रोक प्रैंक था! आइए बताते हैं इस हाई-वोल्टेज ड्रामा वाले इस एपिसोड में क्या हुआ?

काजोल और ट्विंकल के शो में हुआ खुलासा

दरअसल, ये सब ‘ट्रुथ ऑर लाई’ गेम के दौरान हुआ. होस्ट्स काजोल और ट्विंकल खन्ना के साथ बतौर गेस्ट्स करण जौहर और जान्हवी कपूर मौजूद थे. जान्हवी ने चैलेंज दिया, “अंकल करण, बताओ एक स्कैंडलस ट्रुथ और एक लाई, हम गेस करेंगे कौन सा रियल है.” तब करण ने अपनी सिग्नेचर शरारती स्माइल देते हुए कहा, “मैंने 26 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी लूज की… और हां, मैं तुम्हारी फैमिली के एक मेंबर के साथ इंटीमेटली इन्वॉल्व्ड रहा हूं.”

ये भी पढ़ें- 

क्यों उतरा जान्हवी कपूर के चेहरे का रंग?

इतना सुनते ही जान्हवी का अलग ही रिएक्शन देखने को मिला. जान्हवी की आंखें फैल गईं, मुंह खुला का खुला! दूसरी तरफ काजोल और ट्विंकल हंस-हंसकर लोट-पोट हो गईं, लेकिन अगले ही सेकंड करण ने मामले को क्लैरिफाई कर दिया. उन्होंने कहा पहला स्टेटमेंट ट्रू था, दूसरा तो बस जोक था.

हंसते हुए करण ने कहा?

उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैं लेट ब्लूमर था, लेकिन तुम्हारी फैमिली से किसी के साथ कभी ऐसा नहीं हुआ… हालांकि थॉट तो क्रॉस माइंड किया है कुछ बार!” ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं, “केजेओ ने तो जान्हवी को दिल का दौरा ही दिला दिया!”

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read