मनोरंजन

Kiara Advani और Sidharth Malhotra वेकेशन पर निकले, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ कपल

Kiara-Sidharth:बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सुर्खियों में छाए हुए हैं. इतना ही नहीं फैंस भी उनकी जोड़ी की काफी तारीफ करते है. बता दें सिद्धार्थ और कियारा ने इसी साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी से पहले तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में चुप्पी साधी हुई थी. तो वहीं दूसरी तरफ कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. कियारा अपने बर्थडे के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और पति सिद्धार्त मल्होत्रा के साथ वेकेशन मनाने के लिए निकल गई हैं. वहीं, गुरुवार रात को कियारा और सिद्धार्थ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े काफी खुश नजर आ रहे थे. वहीं इस लम्हें को पैपराजी ने अपने कैमरे में भी कैप्चर कर लिया. वहीं इस ट्रिप की जानकारी कियारा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी.

कियारा ने शेयर की सिद्धार्थ संग अनदेखी फोटो

कियारा ने सिद्धार्थ के साथ टेक ऑफ से पहले सेल्फी शेयर की है. उन्होंने सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- टाइम टू शेयर की. यदि हम लुक की बात करें तो कियारा बीज को-ऑर्ड सेट के साथ व्हाइट टॉप में नजर आईं. वहीं सिद्धार्थ टी-शर्ट और ट्रैक पैंट में नजर आए. बता दें सिद्धार्थ और कियारा इसी साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधे थे जिसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके फैंस को इस बात की जानकारी दी थी.

ये भी पढ़ें:Eye Flu: दिल्ली-NCR में आई फ्लू का भयंकर प्रकोप, रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं AIIMS,जानें इसके लक्षण

कियारा आखिरी बार इस फिल्म में आई थी नजर

कियारा ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि सिद्धार्थ उनका घर हैं. उन्होंने कहा था घर दो लोगों से बनता है और मैं बहुत खुशकिस्तमत हूं कि मेरे साथी हैं, जिनके साथ मैंने अपनी जिंदगी बिताने का फैसला लिया है, वो है मेरे पति. वो मेरे बेस्टफ्रेंड हैं. मेरे लिए वो सबकुछ हैं. वो मेरा घर हैं. हम चाहें कहीं भीं दुनिया में हो जिस भी सिटी में, मेरे लिए वही मेरा घर हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आई थीं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धमाल मचा रही है. वहीं सिद्धार्थ रश्मिका मंदाना के साथ मिशन मजनू में नजर आए थे. दोनों के ही पास इस समय कई फिल्में हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

12 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

18 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

20 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

22 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

28 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

30 minutes ago