मनोरंजन

महक चहल ने ‘नागिन 6’ के सेट से शेयर की तस्वीरें, ICU में होना पड़ा था भर्ती

Mahekk Chahal : टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस महक चहल (Mahekk Chahal) ने फिर से काम पर वापसी कर ली है. बीते दिनों एक्ट्रेस की तबीयत बहुत बिगड़ गई थी. उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट होना पड़ा था और वह वेंटिलेटर पर भी थीं. हालांकि, अब एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं. महक ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ‘नागिन 6’ (Naagin 6) के सेट पर दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें-Rakhi Sawant की बीमार मां के लिए Mukesh Ambani ने बढ़ाया मदद का हाथ, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा शुक्रिया

महक चहल ने काम पर की वापसी

दरअसल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज लेते ही महक ने काम पर वापसी कर दी है. वह इन दिनों ‘नागिन 6’ में दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने बीमारी से ठीक होते ही शो पर वापसी की और फैंस के साथ इसकी झलक भी शेयर की. महक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शो के सेट से एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “मैं वापस आ गई.” इस दौरान महक पर्पल कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं.

ये भी पढ़ें-Aishwarya Rai की बढ़ी मुश्किलें, नहीं भरा एक साल से बकाया टैक्स, भेजा गया नोटिस

महक चहल को हो गई थी ये बीमारी

महक चवल को निमोनिया हो गया था. पिंकविला संग बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें 2 जनवरी 2023 को एडमिट कराया गया था. वह आईसीयू में वेंटीलेटर पर थीं. उनका ऑक्सीजन बार-बार ऊपर नीचे हो रहा था. उन्होंने ये भी बताया कि उनके दोनों फेफड़े बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं. खैर, अब एक्ट्रेस बिल्कुल फिट एंड फाइन हैं और काम पर भी लौट चुकी हैं.

ये भी पढ़ें-Rhea Chakraborty: सीढ़ियां चढ़ते वक्त मुंह के बल गिरने से बचीं रिया तो पैपराजी पर भड़कीं, यूजर्स बोले- और कितना…

बात करें महक के करियर की तो वह अभी तक ‘छोड़ों ना यारा’, ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘मुंबई कटिंग’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 5’ (Bigg Boss 5) में भी दिखाई दी हैं. फिलहाल, वह तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) स्टारर शो ‘नागिन 6’ में नजर आ रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

14 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

50 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago