खेल

IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, जानें पॉसिबल प्लेइंग-11, पिच और वेदर रिपोर्ट

IND vs NZ 1st ODI: 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की तैयारी की एक शानदार शुरुआत हुई. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हरा दिया. भारत अब आत्मविश्वास से भरी न्यूजीलैंड की टीम का सामना कर रहा है, जो अपनी ताकत साबित करने के लिए उत्सुक है. न्यूजीलैंड का भारत दौरा तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ शुरू होगा, इसके बाद तीन मैचों की T20 सीरीज होगी. न्यूजीलैंड के भारत के सफेद गेंद के दौरे का पहला मैच बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाला है, जो दोनों टीमों के बीच मैचों की रोमांचक सीरीज के लिए मंच तैयार करेगा.

फॉर्म में है न्यूजीलैंड की टीम 

दूसरी ओर, कीवी पाकिस्तान पर शानदार वनडे सीरीज जीत के बाद मैदान में उतरेंगे. न्यूजीलैंड टीम प्रबंधन को भारत दौरे से पहले एक बड़ा झटका लगा जब उनके तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर होना पड़ा. बता दें, न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन इस सीरीज का हिस्सा नहीं है. कीवी टीम केन विलियमसन, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट के बिना मैदान पर उतरेगी.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: हैदराबाद वनडे से पहले जूनियर NTR से मिले भारतीय खिलाड़ी, शेयर की खास पोस्ट

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

IND: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

NZ: फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (C), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, जैकब डफी, लोकी फर्ग्युसन

पिच और वेदर रिपोर्ट

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम अपनी बल्लेबाजी के अनुकूल सतह के लिए प्रसिद्ध है. यानी इस मुकाबले में बल्लेबाजों का बोलबाला रह सकता है. हालांकि हैदराबाद की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है. हैदराबाद में मंगलवार को बारिश की आशंका नहीं है. यहां का तापमान 15 से 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएस भरत, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

31 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

41 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

3 hours ago