मनोरंजन

Indian Idol: ‘रिएलिटी जैसा कुछ रह नहीं गया था’ मिनी माथुर ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Mini Mathur On Indian Idol: मिनी माथुर टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं. वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वह पॉपुलर शो इंडियन आइडल के 6 सीजन को होस्ट कर चुकी हैं. हालांकि, उन्होंने अचानक इस शो को अलविदा कह दिया था. वहीं अब एक्ट्रेस ने शो छोड़ने की वजह बताई है. उन्होंने ‘इंडियन आइडल’ को तब छोड़ने फैसला किया जब उन्हें अहसास हुआ कि शो ने अपना चार्म खो दिया है.

मिनी माथुर ने क्यों छोड़ा ‘इंडियन आइडल’

हाल ही में एक्ट्रेस मिनी माथुर ने इंडियन आइडल छोड़ने का खुलासा करते हुए कहा कि प्रोड्यूसर्स कंस्ट्रैक्टिव मोमेंट्स की डिमांड करने लगे थे, जो उन्हें बिल्कुल भी उचित नहीं लगा. एक्ट्रेस ने बताया कि वह शो के कंटेस्टेंट से जुड़ी हुई थीं. वह अक्सर सबको अपने घर डिनर पर भी बुलाती थी. उन्होंने कहा कि वह मेरे घर डिनर पर आते थे, मैं उनसे घंटों बात करती थाी. जब मैंने शो छोड़ा तो मुझे अहसास हुआ कि शो में अब कोई रियलिटी नहीं बची है. मैंने छह सीजन किए. उसके बाद सिर्फ पैसे कमाने पर फोकस किया जाने लगा.’

ये भी पढ़ें- Preity Zinta Kamakhya Temple: प्रीति जिंटा ने कामाख्या देवी के दर्शन किए, तस्वीरें शेयर कर सुनाई अपनी जर्नी

इंडियन आइडल कंस्ट्रैक्टिव हो गया था

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें यह बात पसंद नहीं आई कि शो की वास्तविकता अब केवल कंस्ट्रैक्टिव बनकर रह गई है. उन्होंने कहा कि शो के निर्माता मेरे पास आए और कहा कि धरम जी और हेमा जी आ रहे हैं, उन्हें कुछ मोमेंट करना है, जिस पर मैंने कहा कि मोमेंट करते है कि होता है. यह कुछ ऐसा नहीं है, जो मैं करने जा रही हूं और बेशक यह सिर्फ आइडल नहीं था. इसके बाद मैंने बहुत कुछ किया, लेकिन सब एक जैसा ही था.’

Dimple Yadav

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

3 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

12 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

12 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

19 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

26 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

27 minutes ago