Mithun Chakraborty: अभिनेता से भारतीय जनता पार्टी के नेता बने मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की ताजा धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. मिथुन ने आज यानी मंगलवार (12 अगस्त 2025) को कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए कहा,”अगर ऐसी बातें करते रहेंगे और हमारी ख़ुफ़िया एजेंसी सनक गई, तो फिर एक के बाद एक ब्रह्मोस चलेगा.”
PAK पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty)
पाकिस्तान पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा, “हमने एक बांध बनाने के बारे में भी सोचा है, जहां 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे. उसके बाद, हम बांध खोल देंगे और सुनामी आ जाएगी.” मिथुन ने साफ किया कि उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तान के आम नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि बिलावल भुट्टो के लिए है.
#WATCH | Kolkata, WB: On Bilawal Bhutto’s reported statement on Indus Water Treaty, BJP leader Mithun Chakraborty says, “…Agar aisi baatein karte rahenge aur hamari khopdi sanak gayi toh phir ek ke baad ek BrahMos chalega… We have also thought of building a dam where 140… pic.twitter.com/biXisYeFzM
— ANI (@ANI) August 12, 2025
बिलावल भट्टो ने क्या कहा था?
बिलावल भुट्टो ने हाल ही में सिंध सरकार के एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत की सिंधु नदी पर जल परियोजना पाकिस्तान की जल सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है. उन्होंने इसे पाकिस्तान के “इतिहास, संस्कृति और सभ्यता” पर हमला बताया. बिलावल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम मई में एक सैन्य झड़प में भारत की कथित हार से जुड़ा है. इससे पहले भी, जून में उन्होंने संसद में कहा था कि अगर सिंधु नदी के पानी का हिस्सा नहीं दिया गया, तो पाकिस्तान “युद्ध” करेगा.
ये भी पढ़ें: जयंती विशेष: भरी महफिल में नरगिस ने वैजयंती माला को क्यों कहा था खंभा? पढ़ें ये दिलचस्प किस्सा
भारत का रुख और समझौते का निलंबन
भारत ने अप्रैल में 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था, जो पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद का कदम था. गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा था कि यह समझौता अब कभी बहाल नहीं होगा.
असीम मुनीर की परमाणु धमकी
इससे पहले, पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने चेतावनी दी थी कि अगर भारत ने पानी का प्रवाह पाकिस्तान की ओर मोड़ने से रोका, तो वह भारतीय बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देगा और जरूरत पड़ी तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा. भारत के विदेश मंत्रालय ने इस धमकी को गंभीर चिंता का विषय बताया और कहा कि भारत किसी भी तरह के परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा तथा अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करता रहेगा.
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




