क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
IAS छवि रंजन गिरफ्तार (फोटो ट्विटर)
Chhavi Ranjan Arrest: झारखंड के आईएएस अधिकारी छवि रंजन (Chhavi Ranjan) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित अवैध भूमि सौदों में उनकी मिलीभगत को लेकर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले ईडी की टीम ने छवि रंजन से दिनभर पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. वहीं उनसे ईडी ने 13 अप्रैल और 24 अप्रैल को रंजन से दो बार पूछताछ की थी. वह इस समय समाज कल्याण निदेशक के रूप में कार्यरत हैं.
सूत्रों के मुताबिक, आईएएस रंजन पर उपायुक्त के पद पर तैनात होने के दौरान रांची में भारतीय सेना के स्वामित्व वाली भूमि की अवैध खरीद और बिक्री का आरोप है. रंजन एक साल में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाले झारखंड कैडर के दूसरे आईएएस अधिकारी हैं. पिछले साल 11 मई को 2000 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनरेगा खूंटी घोटाले में गिरफ्तार किया गया था.
राज्य के समाज कल्याण विभाग में निदेशक रंजन दोपहर करीब पौने 11 बजे जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे और 10 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. रंजन के वकील अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने उनसे मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से कहा “मुझे उनकी गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है”. अधिकारियों के मुताबिक, रंजन की पत्नी भी यहां ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचीं, जबकि सदर अस्पताल से मेडिकल टीम उनकी जांच के लिए पहुंची है.
सूत्रों ने कहा कि उन्हें कल (शनिवार) को अदालत में पेश किया जाएगा और ईडी उनकी रिमांड मांगेगा. मामले के जांच अधिकारी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत आईएएस अधिकारी का बयान दर्ज किया गया है.
ईडी ने 24 अप्रैल को भी कथित अवैध भूमि सौदों में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में रंजन से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी. एजेंसी ने रंजन से 13 अप्रैल को भी संक्षिप्त पूछताछ की थी, जब इस मामले में उनके और झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में कुछ अन्य के परिसरों में तलाशी ली गई थी. केंद्रीय एजेंसी रक्षा भूमि से संबंधित एक सहित एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों पर विचार कर रही है, जिसमें भू-माफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों सहित एक समूह ने 1932 की शुरुआत से कथित रूप से जाली कार्यों और दस्तावेजों में “सांठगांठ” की.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…