मनोरंजन

Rakhi Sawant की बीमार मां के लिए Mukesh Ambani ने बढ़ाया मदद का हाथ, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा शुक्रिया

Rakhi Sawant:  राखी सावंत इन दिनों काफी परेशानियों से गुजर रही हैं. एक तरफ राखी को शादीशुदा जिंदगी की टेंशन है. वहीं दूसरी ओर राखी की मां बीमार हैं. राखी सावंत की मां पहले कैंसर से पीड़ित थीं. कैंसर के बाद उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ. वो इस वक्त हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है. हाल ही में राखी ने मां की बीमारी पर बात की. साथ ही ये भी बताया कि मुकेश अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं.

मुकेश अंबानी ने की राखी सावंत की मदद

दरअसल कैंसर के बाद राखी सावंत की मां ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही हैं. हाल ही में राखी ने मां की बीमारी का दर्द बयां किया. राखी बताती हैं, ‘मम्मी पहचान नहीं पा रही हैं. मम्मी खा भी नहीं पा रही हैं. मम्मी की आधी बॉडी पैरालाइज हो गई है.’ आगे बात करते हुए वो कहती हैं, ‘मैं अंबानी जी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. अंबानी जी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं. हॉस्पिटल में जो ज्यादा प्राइज है ना उसको कम करके.’ राखी ने ये भी बताया कि उनकी मां को 2 महीने के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. राखी का वीडियो देखने के बाद हर कोई उनकी मां के ठीक होने की दुआ कर रहा है.

राखी से शादी की बात आदिल ने कबूली

बता दें कि कभी इंकार, कभी इकरार के बाद आदिल, राखी से अपनी शादी की बात कबूल चुके हैं. आदिल ने दुनिया के सामने आकर ये कबूला कि राखी उनकी हमसफर हैं. हालांकि, आदिल ने ये कबूलनामा सलमान खान की डांट के बाद किया. हाल ही में राखी ने बताया कि उनके पास सलमान खान का फोन आया था. सलमान ने आदिल से कहा कि जो है, उसे साफ करो. अगर शादी की है, तो मानो अगर नहीं की है, तो इंकार करो.

ये भी पढ़ें-Aishwarya Rai की बढ़ी मुश्किलें, नहीं भरा एक साल से बकाया टैक्स, भेजा गया नोटिस

आदिल पर सलमान की डांट का असर हुआ. इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर राखी के साथ एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में राखी दुल्हन के रूप में खड़ी दिखाई दीं. फोटो शेयर करते हुए आदिल ने लिखा, ‘फाइनली मैं अनाउंसमेंट कर रहा हूं. राखी मैंने कभी नहीं कहा कि मैंने तुमसे शादी नहीं की है. मैं बस कुछ चीजों को मैनेज कर रहा था. इसलिए शांत था. हैप्पी मैरिड लाइफ.’ उम्मीद करते हैं कि राखी जल्द ही इन सारी परेशानियों से बाहर आकर नई जिंदगी की शुरूआत करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

21 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

41 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

57 minutes ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

2 hours ago